{"_id":"57fd30c24f1c1b893928dee3","slug":"genral-cast-groom-horse-ymunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवर्ण जाति केलोगों ने दलित दुल्हे को घोड़ी से उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवर्ण जाति केलोगों ने दलित दुल्हे को घोड़ी से उतारा
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
aw
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहकर घोड़ी से उतार दिया कि घोड़ी पर चढ़ने का अधिकार सिर्फ उनका है, दलितों का नहीं। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनके परिजनों से मारपीट की और डीजे वाले वाहन का शीशा तोड़ दिया। इस मामले में गांव में दोनों पक्षों के बीच बुधवार को पंचायत बुलाई गई है।
जानकारी के अनुसार कनालसी निवासी पाला राम के बेटे कर्मचंद की शादी थी और सोमवार रात घुड़चढ़ी का आयोजन किया गया। दूल्हे की मां लीला ने बताया कि घुड़चढ़ी के दौरान उन्होंने चार जगह माथा टेक लिया था। पांचवी जगह गोगामाड़ी पर जाना था। घुड़चढ़ी सवर्ण जाति के एक परिवार के घर के आगे से निकली तो कुछ लोगों ने उन्हें यह कहकर रोक लिया कि घोड़ी पर चढ़ने का अधिकार सिर्फ उनका है। इतना कहते ही आरोपियों ने दुल्हे को घोड़ी से नीचे उतार दिया। इससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने डीजे वाले वाहन का शीशा तोड़ दिया और परिजनों पर हमला कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम के जरिये पुलिस को दी।
शराब पीकर कर रहे थे शोर शराबा
पूर्व सरपंच मेघ सिंह, राजकुमार आदि ने बताया कि दलित जाति के लोग रात 11 बजे शराब पीकर डीजे पर शोर-शराबा कर रहे थे। जब वह घर से बाहर आए तो देखा कि दलित जाति के लोग आपस में लड़ रहे थे। उन्हें समझाकर वहां से रवाना किया। इसके बाद रात साढ़े 11 बजे पाला राम के परिवार के लोग उनके घर आए और हमला कर दिया।
विज्ञापन
पंचायत में होगा निर्णय
महिला सरपंच मंजू के पति राजकुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की मंगलवार सुबह पंचायत के लिए बुलाया गया था। लेकिन बारात के कारण दलित पक्ष नहीं पहुंच पाया। अब यह मामला बुधवार को पंचायत में रखा जाएगा। किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। पंचायत के बाद लिए गए निर्णय की जानकारी पुलिस को दी जाएगी।
कनालसी में घुड़चढ़ी रोकने की सूचना आई थी। इस पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। सरपंच पंचायत के माध्यम से मामले का सुलझाने की बात कह रहे है। मंगलवार शाम तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी।
-इंस्पेक्टर हरदीपेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना बुड़िया