{"_id":"5835dd984f1c1bcb4913c059","slug":"four-beat-gold-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बदमाशों ने मारपीट कर युवक से लूटी सोने की चेन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बदमाशों ने मारपीट कर युवक से लूटी सोने की चेन
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढौरा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के नजदीक बाइक सवार चार युवकों ने सादिकपुर निवासी रविकांत से मारपीट कर सोने की चेन लूट ली। युवक साढौरा से वापस घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सादिकपुर निवासी रविकांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से साढौरा गया था। काम समाप्त कर जब वह वहां से वापस घर लौट रहा था। साढौरा कालाअंब रोड पर गांव रसूलपुर के नजदीक जब वह पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर चार युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपी युवकों ने उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने उससे मारपीट कर उसके गले से सोने की चेन लूट ली और उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गए। उसे इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह का कहना है कि बाइक के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।