{"_id":"b8b99250948fef23545d120d6a0b5b22","slug":"emergancy-news-ymn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी के दौरान जिले के 41 लोगों ने जेल में यातनाएं झेली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमरजेंसी के दौरान जिले के 41 लोगों ने जेल में यातनाएं झेली
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने देश में आपातकाल के दौरान 25 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 तक लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष करते हुए जेल में यातनाएं सहने वाले लोगों के नामों की सूची 31 अगस्त तक मांगी थी। डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि जिले के जगाधरी उपमंडल से 36 तथा बिलासपुर उपमंडल से नौ व्यक्तियों ने आपातकाल के दौरान जेल में यातनाएं सहने के बारे में अपना क्लेम निर्धारित प्रोफार्मा में भर कर दिया है।
जिला प्रशासन द्वारा जांच करने पर जगाधरी उपमंडल के चार व्यक्तियों के नाम सरकार द्वारा निर्धारित मानक पूरा न करने पर रद कर दिए गए। अब जिले में शेष कुल 41 व्यक्तियों के नामों की सूची तैयार की गई है, जिन्होंने आपातकाल के दौरान जेल में सजा काटी।
नगराधीश व नोडल अधिकारी पूजा चावरिया ने बताया कि प्रशासन द्वारा स्वीकृत व्यक्तियों की सूची में उपमंडल जगाधरी के दर्शन लाल जैन, स्व. धर्म सिंह, कमला वर्मा, महाराज कृष्णपुरी, स्व. खैरती लाल, सुदर्शना भगत, पवन कुमार सिब्बल, हरिदत्त शर्मा, स्व. कुंदन लाल, रघुनाथ, स्व. प्रताप सिंह, स्व. सुखदेव, स्व. कृष्ण लाल कालड़ा, वेद प्रकाश, अतर सिंह, सतपाल, पवन कुमार, मालक चंद डांग, सुमेर चंद, महेंद्र नाथ, सतपाल, अशोक कुमार, स्व. अमरनाथ, स्व. सोम प्रकाश बंसल, मदन मोहन गुप्ता, रामप्रकाश, शक्कन लाल बतरा, मदन लाल, कृष्ण लाल शर्मा, स्व. हरिनारायण मित्तल, स्व. रामकिशन, स्व. महेंद्र पाल उर्फ पाली शाह शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बिलासपुर उपमंडल में स्व. शिव कुमार, स्व. चेला राम, स्व. खैरती लाल, स्व. दीनानाथ, कुलवंत सिंह, कृपाल सिंह, जसवंत सिंह, जीत सिंह, महेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। जिन चार व्यक्तियों के नाम रद किए गए हैं, उनमें हरबंश लाल भाटिया, शिव प्रताप बजाज, दौलत राम दाबड़ा, ओमप्रकाश कालड़ा शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशानुसार उपरोक्त व्यक्तियों को आगामी 26 जनवरी, 2016 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दो अक्तूबर से हरियाणा परिवहन की सामान्य बसों में पति व पत्नी दोनों को मुफ्त यात्रा के अतिरिक्त वोल्वो बसों के किराये में 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। ऐसे योग्य पात्रों को प्रशासन की ओर से फोटो पहचान पत्र जारी किए जाएंगे, जिनके साथ आधार कार्ड नंबर लिंक किया जाएगा।