फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

डॉक्टर की टांग में गोली व सिर में चाकू मारकर लूट, गंभीर

Mon, 18 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Mon, 18 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
सोमवार रात नौ बजे थाना सदर क्षेत्र अंतर्गत चार बदमाशों ने क्लीनिक से घर लौट रहे डाक्टर व उसके बेटे से लैपटॉप, पर्स व मोबाइल लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने फायर किया, जिससे एक गोली डाक्टर की टांग में जा लगी। बदमाशों ने डाक्टर पर चाकू से सिर पर भी कई प्रहार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, वारदात से गुस्साएं लोगों ने शादीपुर टोल के पास जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पुराना हमीदा निवासी डा. यशपाल शादीपुर में क्लीनिक चलाते हैं, साथ ही उनका बेटा पंकज मोबाइल की शॉप करता है। सोमवार रात करीब नौ बजे डॉ. यशपाल बेटे  पंकज के साथ क्लीनिक बंद कर घर आ रहे थे। शादीपुर के पास ही दो बाइक पर सवार चार-पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


उनके विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली डा. यशपाल की टांग में लगी।  इसके बाद बदमाशों ने उन पर चाकुओं से वार कर दिया। चाकू से उनके सिर के पास जख्म हो गए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतने में शोर मच गया, जिसके बाद  बदमाश वहां से फरार हो गए। बदमाश उनका पर्स, लैपटॉप व मोबाइल लूट कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल डाक्टर को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी रणधीर सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शादीपुर रोड पर ग्रामीणों ने जाम क्यों लगाया है, ये मौके पर जाकर ही पता चलेगा।


भड़के लोगों ने लगाया जाम
शादीपुर गांव के पास हुई वारदात से गुस्साएं लोगों ने शादीपुर टोल के पास जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed