{"_id":"e606745e6a3dfa8c64f09d7bf87fcf0b","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-72","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीश तोड़कर उड़ाई 50 हजार की नकदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार का शीश तोड़कर उड़ाई 50 हजार की नकदी
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी वर्कशाप रोड पर पेपर मिल गेट के नजदीक खड़ी इंडिका कार का शीशा तोड़ बदमाश कार में रखी 50 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए। वारदात के समय कार मालिक मार्केट में खरीददारी करने गया हुआ था। घटना शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है। वारदात के बाद शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लालद्वारा की चंदन कॉलोनी निवासी कपिल अग्रवाल ट्रेडिंग का काम करते हैं। शनिवार दोपहर के समय जगाधरी वर्कशाप रोड स्थित पेपर मिल के नजदीक सामान खरीदने के लिए आया था। इस दौरान उसने अपनी इंडिका कार को पेपर मिल गेट के नजदीक सड़क किनारे खड़ी कर दी थी और सामान खरीदने के लिए चला गया।
कार की अगली सीट पर उसने बैग रखा हुआ। जिसमें जरूरी दस्तावेज और 50 हजार रुपये की नकदी थी। जब वह खरीददारी करके वापस कार पर पहुंचा तो उसने देखा कि कार की अगली खिड़की का शीशा टूटा हुआ पड़ा है और कार की सीट पर रखे बैग के दस्तावेज बाहर पड़े हुए है व बैग एक साइड में पड़ा हुआ है। उसने बैग की जांच की तो उसके अंदर से 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन
उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कपिल अग्रवाल से मामले की जानकारी हासिल की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।