{"_id":"821c87a5636bc6c8f9ff091cbc4cb1b3","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-66","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी ने जेल वार्डन से की धक्का-मुक्की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैदी ने जेल वार्डन से की धक्का-मुक्की
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में जांच के दौरान एक कैदी द्वारा जेल वार्डन से अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट सुभाष चंद की शिकायत पर कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर पुलिस को दी शिकायत में जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट सुभाष चंद ने कहा कि जेल वार्डन द्वारा नियमित रूप से जेल की जांच की जा रही थी। इस दौरान जेल में बंद सद्दाम उर्फ काला ने वार्डन के साथ अभद्र व्यवहार किया। जब उसे ऐसा करने से मना किया, तो वह धक्का मुक्की पर उतर आया।
मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने सद्दाम को रोका। साथ ही मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने शहर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने जेल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर सद्दाम उर्फ काला के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, जेल वार्डन से अभद्र व्यवहार करने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।