फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

हमला कर फैक्ट्री मालिक से डेढ़ लाख लूटे

Wed, 07 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Wed, 07 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
शहजादपुर पांसरा रोड पर बाकरपुर के नजदीक दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने सरिये और डंडों से हमला कर फैक्ट्री मालिक से डेढ़ लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लूट लिया। फैक्ट्री मालिक भोगपुर के नजदीक निर्माणाधीन फैक्ट्री से नकदी लेकर घर लौट रहा था। बुड़िया थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बाकरपुर निवासी शिवकुमार कांबोज शहजादपुर पांसरा रोड पर गांव भोगपुर के नजदीक प्लाइवुड फैक्ट्री लगा रहा। फैक्ट्री का काम समाप्त करने के बाद शिवकुमार चार अक्तूबर की देर शाम बाइक पर घर लौट रहा था। फैक्ट्री निर्माण में खर्च से बचे लगभग एक लाख 55 हजार रुपये की नकदी एक बैग में लेकर शिवकुमार घर आ रहा था।
विज्ञापन


शहजादपुर पांसरा रोड पर बाकरपुर गांव से कुछ पहले पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर पांच युवक आए। आरोपियों के हाथों में डंडे और सरिये थे। इससे पहले वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ाकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उस पर डंडों व सरियों से हमला कर उसके पास से पैसों से भरा बैग लूट लिया। उसके बाद आरोपी उसे धक्का देकर वहां से भाग गए। उसने वारदात की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने शिव कुमार की शिकायत पर पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।

पांच अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चरणजीत सिंह,एएसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed