{"_id":"c6dc994ccd3b38606965399fbb4ecf2f","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री के मुंशी और कर्मचारी को पहले पीटा फिर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री के मुंशी और कर्मचारी को पहले पीटा फिर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेमेंट लेकर एक फैक्ट्री से दूसरी फैक्ट्री में जा रहे मुंशी और कर्मचारी से मारपीट कर छह बदमाशों ने 18 हजार की नकदी, मोबाइल व सोने की चेन लूट ली। वारदात शुक्रवार देर शाम बुड़िया थाना क्षेत्र में फतेहपुर पुल के नजदीक हुई। पुलिस ने छह अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बिहार के नागेंद्र यादव व कृष्णा यादव फतेहपुर के नजदीक एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार देर शाम वे क्षेत्र में स्थित दूसरी इकाई में 18 हजार रुपये की पेमेंट बाइक पर लेकर जा रहे थे। जब वे पश्चिमी यमुना नहर के फतेहपुर पुल के नजदीक पहुंचे तो रास्ते में दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
बदमाशों ने उनसे मारपीट कर 18 हजार की नकदी, मोबाइल और एक सोने की चेन लूट ली। उसके बाद आरोपी उन्हें धक्का देकर वहां से भाग गए। कर्मचारियों ने किसी तरह इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी। मालिक ने मौके पर पहुंचकर उनसे मामले की जानकारी हासिल की और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बुड़िया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने नागेंद्र की शिकायत पर छह अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।