{"_id":"08d3af4c7f433f34908a831fc8122e99","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर 25 हजार और चेन लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बंधक बनाकर 25 हजार और चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव घिलौर में बुधवार तड़के पांच बदमाशों ने एक विधवा के घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला को बंधक बनाया और चाकू की नोक पर 25 हजार रुपये और एक सोने की चेन लूट ले गए। वारदात के बाद सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके पर आकर साक्ष्य इकट्ठा किए।
गांव घिलौर निवासी मंजीत कौर ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर अकेली रहती है। उसका बेटा इटली गया हुआ है। बुधवार तड़के लगभग 3 बजे चार-पांच बदमाशों ने उसके मकान की खिड़की की ग्रिल को काटकर घर में प्रवेश किया। उन्होंने मंजीत कौर को काबू किया और चाकू दिखाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने उसके घर के सामान को खंगाला।
बदमाश उसके घर से 25 हजार रुपये नकद व डेढ़ तोले की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। रादौर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गांव घिलौर में 100 से अधिक लोग विदेशों में नौकरी करते हैं। जिनके माता पिता या परिवार के लोग गांव में अकेले रहते हैं। इससे पहले गांव में तीन बार इसी प्रकार अलग-अलग घरों में चोरी की वारदात हो चुकी हैं।