फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

जंगल से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ीं चार महिलाएं और 14 युवक

Tue, 08 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Tue, 08 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
बल्लेवाला के जंगलों में आजकल वेश्यवृत्ति का धंधा खूब फल फूल रहा है।  पुलिस ने बल्लेवाला के जंगल से चार महिलाओं और 14 युवकों को संदिग्ध हालात में पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ के केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


बल्लेवाला क्षेत्र में खनन बंद होने से स्टोन क्रेशर भी बंद पड़े हुए है। क्रेशर होने से यह एरिया जंगली होने के कारण और  सुनसान हो गया। इसी सुनसान क्षेत्र का फायदा लोग यहां अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। रविवार को भी शहर के आजाद नगर की चार महिलाएं यहां आईं और 14 युवकों के साथ संदिग्ध हालात में पकड़ी गईं। पुलिस के अनुसार चारों महिलाएं इस धंधे को काफी समय से चला रही थीं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि लंबे समय से स्टोन क्रेशर बंद होने से यहां गलत गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस का यह भी मानना है कि अब तो इस जंगल में छात्र भी आने लगे हैं। जंगल में रोजाना कोई न कोई महिला वेश्यवृत्ति करने के लिए मिल जाती है। बताया जा रहा है कि शहर की ही नहीं बल्कि यहां हिमाचल और आसपास लगते राज्यों से भी वेश्यवृत्ति के लिए महिलाएं, लड़कियां आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी व बिहार की है महिलाएं
डीएसपी हेड क्वार्टर जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि महिलाएं यूपी व बिहार की रहने वाली हैं और शहर के आजाद नगर में रह रही हैं। वेश्यवृत्ति के धंधे को चारों महिलाएं मिलकर चला रही थीं।  क्रेशर जोन बंद होने से यह जंगली एरिया सुनसान है। इस कारण यहां पर इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं।


क्षेत्र की छवि हो रही खराब
रविवार को खिजराबाद थाना प्रभारी संदीप को सूचना मिली थी कि बल्लेवाला क्रेशर जोन में वेश्यवृत्ति का धंधा चल रहा है। पुलिस ने बल्लेवाला जोन में छापा मारकर वहां से 14 युवकों और चार महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। यहां के लोगों का कहना है कि इस प्रकार के अनैतिक कार्य क्षेत्र की छवि को खराब करते हैं। बल्लेवाला जोन में इस प्रकार के कार्य काफी समय से चल रहे हैं, जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है। जब से क्रेशर जोन बंद हुआ है तब से क्षेत्र में चोरी, डकैती, वेश्यवृत्ति जैसे अनैतिक कार्यों में बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed