{"_id":"ecdd38f37f8fca6a1ced630a90961e7c","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंशी से लूट के आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस गिरफ्त से बाहर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंशी से लूट के आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजूरी रोड पर प्लाइवुड फैक्ट्री के मुंशी से हुई छह लाख की लूट के मामले में दूसरे दिन भी बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर रहे। हालांकि बदमाशों की तलाश सीआईए यमुनानगर, शहर थाना सहित तीन टीमें कर रही हैं, लेकिन बदमाशों का दूसरा दिन भी कोई पता नहीं चल पाया।
शनिवार देर शाम हुई फैक्ट्री मुंशी से लूट के बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें तैयार कीं। तीनों टीमों रात भर नाकाबंदी कर लुटेरों को तलाशती रही। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। रविवार को भी पुलिस की टीमें जांच में लगी रहीं। सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। रात भर पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में रहीं।
क्या है मामला
शनिवार शाम को खजूरी रोड स्थित नार्दर्न प्लाइवुड फैक्ट्री के मुंशी मनोज कुमार साढ़े 11 लाख रुपये लेकर अपनी फैक्ट्री से दूसरी फैक्ट्री में जा रहा था। फैक्ट्री से कुछ दूरी पर तीन युवकों ने उसे रोक लिया। रोकते ही हवा में फायरिंग की और पैसों से भरा बैग छीनने लगे। इस छिना झपटी में बैग फट गया। इसमें से साढ़े पांच लाख रुपये तो जमीन पर गिर गए, जबकि बाकी की रकम बैग समेत बदमाश लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व आम्र्ज एक्ट का मामला दर्जकर लिया है।