फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

हुडा में एक से ज्यादा प्लॉट खरीदने पर 16 पर केस दर्ज

Sat, 05 Sep 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sat, 05 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
झूठा शपथ पत्र देकर हुडा में प्लॉट खरीदने वाले 16 लोगों के खिलाफ शहर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसडीएम प्रेम चंद द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम प्रेमचंद ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने झूठा शपथ प्रस्तुत कर एक से अधिक प्लॉट खरीद रखे हैं।
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि कैथल निवासी सोना, जींद निवासी विनोद कुमारी, रोहतक निवासी जयभगवान, करनाल निवासी छोटूराम, रोहतक निवासी सुरेंद्र सिंह, जींद निवासी दीपक कुमार, फरीदाबाद निवासी कमल कुमार, भिवानी निवासी ईश्वर सिंह, अंबाला निवासी ओमप्रकाश, पानीपत निवासी सोमनाथ, पंचकूला निवासी सोनम गुप्ता, यमुनानगर निवासी सोहन लाल, जगाधरी निवासी रमेश कुमार, जिरकपुर निवासी श्रवण सिंह व पंचकूला निवासी अनिल चौधरी ने झूठा शपथ पत्र देकर हुडा में एक से ज्यादा प्लॉट खरीद लिए। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed