फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

हेडकांस्टेबल और अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Fri, 04 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Fri, 04 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने का डर दिखाकर दो लोगों से सात लाख की उगाही करने के आरोपी हेडकांस्टेबल राजीव कुमार और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर पुलिस ने यूपी तथा हरियाणा में अनेक जगहों पर दबिश दी। जांच अधिकारी व अर्जुन नगर चौकी प्रभारी ज्ञानचंद का कहना है कि आरोपी लड़कियों के पते वेरिफाई नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण उन तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के बाद से इस मामले में नामजद हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, गांव लालछप्पर निवासी चंद्रमोहन, यमुनानगर के तिलक नगर निवासी पूनम तथा विकास नगर निवासी आशु अंडरग्राउंड चल रहे हैं।
विज्ञापन


यह था मामला
शहर थाना जगाधरी के अंतर्गत अर्जुन नगर चौकी में तैनात कांस्टेबल राजीव कुमार द्वारा दो लोगों को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर सात लाख रुपये की उगाही करने पर शहर पुलिस ने हेडकांस्टेबल गांव टाबर निवासी चंद्रमोहन, यमुनानगर के तिलक नगर निवासी पूनम तथा विकास नगर निवासी आशु के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस के आला अधिकारियों ने हेड कांस्टेबल राजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया था। अर्जुन नगर चौकी प्रभारी ज्ञानचंद के मुताबिक वीरवार को उन्होंने सहारनपुर के गांव टाबर में दबिश दी। जहां पर चंद्रमोहन रहता है। इसके अलावा हेड कांस्टेबल के गांव भूतमाजरा में भी दबिश दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed