फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   college outsider catch the police,

कॉलेज के बाहर बाइकों पर फेरे लगाने वालों पर कसा शिकंजा

Sun, 09 Apr 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो यमुनानगर
ब्यूरो यमुनानगर Updated Sun, 09 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर शहर में एंटी मंजनू ऑपरेशन चलाया। डीएसपी ऊषा कूंडू के नेतृत्व में तीन एसएचओ सहित 25 कर्मियों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 200 से अधिक चालान किए। जिनमें बिना हेलमेट व यातायात नियमों का पालन न करने पर सौ के करीब लड़कियों के भी चालान है। चालान कार्रवाई में पुलिस मनचलों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन

डीएसपी उषा कूंडू के नेतृत्व में महिला थाना की कार्यवाहक एसएचओ कुसुम, ट्रैफिक एसएचओ यमुनानगर निर्मल सिंह व ट्रैफिक एसएचओ जगाधरी राजबीर सिंह सहित 25 पुलिस कर्मियों की टीम शनिवार सुबह छोटी लाइन पर जीएनजी के नजदीक पहुंची। टीम ने यहां चौराहे के बीच नाका लगा दिया। पहले तो पुलिस को देखकर किसी को कुछ समझ में नहीं आया। जब पुलिस कालेजों के आसपास खड़े युवकों से पूछताछ करनी शुरू की तो वहां खड़े मनचले धीरे-धीरे खिसकने लगे। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे करीब 200 वाहन चालकों के चालान किए। जिनमें अधिकतर युवा थे। पुलिस ने यातायात नियमों को तोड़ने वाली लड़कियों को भी नहीं बख्शा। इस दौरान करीब सौ चालान लड़कियों के किए गए। मौके पर एएसआई कोमल, एएसआई जिले सिंह, एएसआई सुरेश कुमार, एएसआई शशि व एएसआई राजिंद्र कुमार ने भी कार्रवाई में सहयोग दिया।
विज्ञापन


व्हाट्सएप के जरिए मिल रही थी शिकायतें
डीएसपी कूंडू ने बताया यह एंटी मंजनू अभियान था। बार-बार उन्हें एरिया से कार्रवाई की मांग आ रही थी। व्हाट्सएप के जरिए कुछ शिकायतें भी मिल रही थी। शनिवार को 200 से अधिक चालान किए गए। इनमें सौ चालान लड़कियों के हैं। अधिकतर लड़कियों को पोस्टल चालान भेजें गए। उन्हें कागजी कार्रवाई के नाम पर रोका नहीं गया बल्कि उनके वाहन की नंबर प्लेट की फोटो ली गई है ताकि चालान डाक के जरिए घर भेजा सके। कुठ दिन पहले भी इसी एरिया में अभियान चलाया जा चुका है। उस दिन पुलिस ने 50 चालान किए थे और 12 बाइक जब्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे चली पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर एंटी रोमियो अभियान की शुरूआत की है। शनिवार सुबह पुलिस ने दो घंटे तक कार्रवाई की। पहले दिन पुलिस ने थोड़ी नरमी बरती। इसलिए किसी को हिरासत में नहीं लिया गया। जो अजनबी लड़के कालेजों के बाहर खड़े मिले उनके नाम व पते रजिस्टर में दर्ज किए गए। साथ ही चेतावनी दी की यदि भविष्य में बेवजह कालेज के बाहर खड़े मिले तो सीधे पुलिस कार्रवाई होगी। दो घंटे की कार्रवाई में 200 से ज्यादा चालान काटे गए। पुलिस ने पीओएस मशीन से मौके पर ही जुर्माना भी वसूला गया।

मोटर व्हीकल एक्ट में सभी पर एक समान कार्रवाई है, इसलिए लड़कियों के भी चालान किए गए हैं। अधिकतर लड़कियों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। जबकि सबसे अधिक जान सिर की चोट से ही जाती हैं।

निर्मल सिंह, प्रभारी, यातायात थाना।

महिला व छात्राओं की सुरक्षा के लिए एसपी राजेश कालिया ने टीम का गठन किया है। उनके निर्देशों पर ही शनिवार को कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। शनिवार को जो कार्रवाई की गई है, उसकी रिपोर्ट भी एसपी राजेश कालिया को दी जाएगी।
उषा कूंडू, डीएसपी, यातायात थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed