फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   clinic operator murdered in yamunanagar

यमुनानगर: क्लीनिक संचालक की धारदार हथियार से हत्या, कार के पास मिला खून से लथपथ शव, हो सकता है करीबी का हाथ

Thu, 07 Oct 2021 10:11 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 07 Oct 2021 10:11 PM IST
सार

पुलिस का कहना है देखने से लग रहा है कि हत्यारों ने यूनिस खान की हत्या कार के अंदर की है। कार की अगली सीट व आसपास खून के निशान थे। पुलिस को आशंका है कि कोई जानकार उसके साथ कार में बैठकर थर्मल तक आया। इसी बीच उसने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
clinic operator murdered in yamunanagar
मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या मामले में कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट के नजदीक धारदार हथियारों से मेडिकल स्टोर व क्लीनिक संचालक यूनिस खान की हत्या कर दी गई। सड़क पर खड़ी ब्रेजा कार के समीप उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार यूनिस मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के नवाबगंज का रहने वाला था। तीन माह पहले ही वह थर्मल कॉलोनी में अपने भाई के पास आया था और बाड़ी माजरा में ही मेडिकल स्टोर व क्लीनिक चलाता था।

विज्ञापन


नवाबगंज निवासी आलम ने बताया कि वह दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर प्लांट रतनपुरा में मैकेनिकल फिटर की नौकरी करता है और थर्मल कॉलोनी में ही रहता है। उसका भाई यूनिस (40) मेडिकल स्टोर व क्लीनिक चलाता था। इससे पहले वह नवाबगंज में डॉक्टर था और तीन माह पहले परिवार के साथ उसके पास थर्मल कॉलोनी में आकर रहने लगा। उसने यहां शंभू कॉलोनी बाड़ी माजरा में कादरी के नाम से मेडिकल स्टोर एवं क्लीनिक खोला हुआ था।
विज्ञापन


वह हर रोज सुबह नौ बजे क्लीनिक जाता था और रात करीब नौ बजे तक घर आता था। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर पर खाना खा रहे थे, तभी उनके पास पड़ोसी हरीओम का फोन आया। उसने बताया कि उसके भाई यूनिस की कार थर्मल प्लांट के गेट से रतनपुरा गांव की तरफ जाने वाली सड़क किनारे खड़ी हुई है। कार के पास ही सड़क पर यूनिस खून से लथपथ पड़ा है। सूचना पर वह अपने पड़ोसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। यूनिस की गर्दन, छाती व दायीं बाजू पर धारदार हथियारों से वार किए गए थे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा की बड़ी खबरें: अंबाला में नेता की गाड़ी से कुचले जाने पर एक घायल, रोहतक में गोली मारकर हत्या

कार के अंदर की हत्या, करीबी का हो सकता है हाथ 
पुलिस का कहना है देखने से लग रहा है कि हत्यारों ने यूनिस खान की हत्या कार के अंदर की है। कार की अगली सीट व आसपास खून के निशान थे। पुलिस को आशंका है कि कोई जानकार उसके साथ कार में बैठकर थर्मल तक आया। इसी बीच उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का मानना है कि हत्याकांड में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं मृतक के भाई आलम ने बताया कि उसके भाई यूनिस की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी।


पर्स में सुरक्षित मिले रुपये और अन्य दस्तावेज
मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने के दौरान उसके पास से पर्स व की-पैड वाला मोबाइल बरामद किया गया है, जबकि स्मार्टफोन गायब था। पर्स में दस्तावेज व 5670 रुपये सुरक्षित मिले हैं। इससे अनुमान है कि मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या लूट के लिए नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों व हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। प्राथमिक जांच में हत्याकांड में किसी करीबी का हाथ लग रहा है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। -विजय कुमार, प्रबंधक, थाना सदर यमुनानगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed