फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case registered against six people for harassing a woman in Yamunanagar

Yamunanagar: पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, देवर पर भी दुष्कर्म का आरोपी, ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज

Sun, 17 Dec 2023 06:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 17 Dec 2023 06:51 PM IST
सार

आरोप है कि नशीला पदार्थ देकर देवर ने भाभी से दुष्कर्म किया। मामले में छह को नामजद कर लिया गया है। पति पर मारपीट व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप है। 

विज्ञापन
Case registered against six people for harassing a woman in Yamunanagar
demo pic

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में महिला ने अपने पति व देवर पर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध तथा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही मायके से बुलेट बाइक या फिर तीन लाख रुपये लाने को कहा। ससुराल वालों पर निजी अस्पताल में जबरन उसका गर्भपात कराने का भी आरोप है। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दीशिकायत में शहर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। शादी में उसे हर प्रकार का घरेलू सामान दिया था। शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने को लेकर ताने मारे जाने लगे। वह बुलेट बाइक या फिर मायके से तीन लाख रुपये लाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि पति उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध जबरन बनाता था। देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में उसने अपनी सास, जेठ, जेठानी को भी बताया लेकिन वह उसे ही भला बुरा कहते। ससुराल वालों द्वारा उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और मारपीट की गई। एक दिन ससुराल वालों ने नशीला पदार्थ देकर उसे नग्न अवस्था में सड़क पर छोड़ दिया। यह पता लगते ही मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पति माफी मांग कर उसे अपने साथ ले गया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे गर्भपात कराने के लिए उसे धोखे से गलत दवाइयां खिलाई। निजी अस्पताल में जबरन उसका गर्भपात कराया गया। बाद में देवर ने नशीली दवाई देकर जबरन उसके साथ कई बार दुष्कर्मकिया। 


ये भी लगाए आरोप
आरोप है कि कुछ समय बाद पति व देवर किसी अनजान लड़की को घर में ले आए और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगे। आरोपियों ने उसे कमरे से निकाल दिया। वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मारपीट के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। पता लगने पर मायके वाले उसे साथ ले गए। आरोप है कि नवंबर 2022 को उसके ससुराल वाले कुछ लोगों के साथ उसके मायके आए और उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed