{"_id":"64bdff90aa3d5bc3bbcd9fe1a4c8a8cd","slug":"box-in-atm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में बाक्स लगाकर ग्राहक की रकम हड़पने का किया जुगाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम में बाक्स लगाकर ग्राहक की रकम हड़पने का किया जुगाड़
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से रकम निकालने वाले सावधान रहें। इन दिनों एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो आपके एकाऊंट से निकाली गई रकम को बड़ी सफाई से आप तक पहुंचने से रोक सकता है। यह हेराफेरी एटीएम में एक बाक्स लगाकर होती है। यह खुलासा बुधवार को यमुनानगर बस अड्डे के सामने बने एटीएम में हुआ।
गिरोह के सदस्यों द्वारा एटीएम में एक बाक्स फिट किया हुआ था, जिससे उपभोक्ता द्वारा एटीएम को उपयोग करने के बाद निकलने वाले नोट बाहर न आकर उस बाक्स में गिर रहे थे। इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ने आई सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारियों को लोगों ने चोर समझकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बैंक अधिकारियों के मुताबिक एटीएम में हेराफेरी का इस तरह का मामला पहली बार उनके सामने आया है।
दोपहर करीब दो बजे बस स्टैंड के सामने स्थित पीएनबी के एटीएम में दो व्यक्ति एटीएम से छेड़छाड़ करते नजर आए। वहीं दो अन्य व्यक्ति एटीएम के बाहर मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में खड़े थे। आस-पड़ोस के लोगों को उन पर शक हुआ और उन्होंने चारों को पकड़कर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद पुलिस मौके पर आई और पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ की गई। उन व्यक्तियों ने बताया कि वे बैंक द्वारा अधिकृत कंपनी के कर्मचारी हैं और इस एटीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर चेक करने आए थे। एटीएम की जांच के दौरान उन्हें उस जगह एक बाक्स लगा नजर आया, जहां से पैसे बाहर आते हैं। यह बाक्स एटीएम मशीन में नहीं लगा होता है। किसी ने जानबूझ कर इस बाक्स को एटीएम में फिट किया हुआ था।
- स्लिप निकलने वाली जगह पर चिपकाया था टेप
एटीएम कक्ष में आया उपभोक्ता एटीएम का इस्तेमाल कर निकाली जाने वाली रकम पर बटन दबाता है। इसके बाद नोट मशीन से बाहर आ जाते हैं। लेकिन बस अड्डे के सामने लगे एटीएम में अलग से बाक्स फिट किए जाने के बाद नोट बाहर न आकर उस बाक्स में गिर जाते थे। नोट निकालने आए ग्राहक को इसका पता न चले इसलिए जहां से एटीएम की स्लिप निकलती है, वहां टेप चिपकाया गया था ताकि ग्राहक को यह पता न चल सके कि उसके खाते से रकम डेबिट हो गई है।
जांच के लिए गए थे कर्मचारी : सिक्योर कंपनी
पीएनबी के एटीएम की मेनटेंनेंस व उनमें नोट रखने का जिम्मा बैंक ने सिक्योर कंपनी को दिया हुआ है। इस कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि उन्हें एटीएम से छेड़छाड़ किए जाने का बुधवार को ही पता चला था। उन्होंने एटीएम में आकर जांच-पड़ताल की तो उसमें अलग से बाक्स लगे होने का पता चला। एटीएम में अलग से लगाए गए बाक्स में पांच सौ का एक नोट मिला है जो किसी ग्राहक का है।
- कंपनी कर्मचारियों से पूछताछ जारी
पुलिस सिक्योर कंपनी के उन कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, जिन्हें लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस इसमें कंपनी के किसी कर्मचारी की मिलीभगत से इंकार नहीं कर रही है। जांच का विषय यह भी है कि बाहर से लगाए गया बाक्स बिना एटीएम की अगले हिस्से की नाप के किए कैसे फिट हो गया। बाक्स को एटीएम में फिक्स करते समय इसे लगाने की फोटो एटीएम के कैमरे में भी आई होगी।
एटीएम का इस्तेमाल करते समय ये एहतियात बरतें
- बैंक अधिकारियों के मुताबिक एटीएम से रकम निकालते समय इस बात की पूरी जांच-पड़ताल कर लें कि कही एटीएम से कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। यदि कुछ संदिग्ध लगे तो तुरंत इसकी सूचना बैंक को दें।
- यदि एटीएम का इस्तेमाल करने के बाद उसमें निकाली जाने वाली रकम बाहर नहीं आई और मोबाइल फोन पर खाते से रकम डेबिट होने का मैसेज आ गया है तो तुरंत इसकी सूचना बैंक या टोल फ्री नंबर पर दें।
- एटीएम में जहां से स्लिप निकलती है, यदि वहां टेप लगा नजर आए तो इसकी सूचना बैंक को दें।
-वर्जन
बस स्टैंड के सामने एटीएम में अलग से बाक्स लगाने जाने का पता चला है। इस एटीएटीएम की मेनटेनेंस व उनमें रकम डालने का ठेका सिक्योर व एजीएस कंपनी को दिया हुआ है। कंपनी के वेंडर से इस बारे मेें पूछताछ की जा रही है।
विपिन सरीन, लीड बैंक मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक
वर्जन-
एटीएम में अलग से बाक्स लगाए जाने का हमें आज ही पता चला था। हमारे कर्मचारियों ने एटीएम की जांच-पड़ताल के बाद बाक्स लगाने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए वहां गए थे। फिलहाल पुलिस हमारी कंपनी के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
विनोद को-आर्डिनेटर, स्कियोर कंपनी
-वर्जन
बस स्टैंड पर लगा एटीएम हमारी ब्रांच के अंर्तगत आता है। अभी तक किसी ग्राहक की ओर से इस एटीएम में गड़बड़ी होने या ट्रांजेक्शन के बाद नोट बाहर न आने की शिकायत नहीं आई है। एटीएम में अलग से बाक्स लगाया गया था।
सुरेश, बैंक मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक, जगाधरी रोड