फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accident occurred while saving school van in Yamunanagar, SHO car overturned uncontrollably

Yamunanagar: स्कूल वैन को बचाते समय हुआ हादसा, एसएचओ की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी

Mon, 22 May 2023 11:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 22 May 2023 11:19 AM IST
सार

फर्कंपुर एसएचओ की गाड़ी अचानक स्कूल वैन को बचाते हुए अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ कर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त एसएचओ की गाड़ी में चालक को छोड़ कर और कोई नहीं था।

विज्ञापन
Accident occurred while saving school van in Yamunanagar, SHO car overturned uncontrollably
एसएचओ की गाड़ी पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर के चोपड़ा गार्डन के मोड़ पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के पास की है। दरअसल जब वैन स्कूल से बच्चों को लेने के लिए बाहर निकल मोड़ काटने लगी, तभी जगाधरी से यमुनानगर की तरफ आ रही फर्कंपुर एसएचओ की गाड़ी अचानक उसे बचाते हुए अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ कर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त एसएचओ की गाड़ी में चालक को छोड़ कर और कोई नहीं था।

विज्ञापन


लोग भागकर मौके पर पहुंचे
लेकिन हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे और चालक को किसी तरह से बाहर निकाला। गाड़ी पलटने से शीशे भी टूट गए। उधर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से एसएचओ की गाड़ी को सीधा करवाया। गनीमत यह रही जिस समय एसएचओ की गाड़ी पलटी उससे काफी दूरी पर स्कूल वैन थी अन्यथा इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed