फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man killed by hitting a brick on his head in Yamunanagar

Yamunanagar: सिर में ईंट मार युवक की हत्या, हेयर ड्रेसर की दुकान की छत पर मिला खून से लथपथ शव

Wed, 02 Aug 2023 06:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 06:34 PM IST
सार

युवक का बाइक की क्लच के तार से गला भी घोंटा हुआ था, पास में शराब की बोतलें व अन्य सामान भी मिली है। मृतक रात को पड़ोसी दीपक के साथ बैठकर शराब पी रहा था, उसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जगाधरी के भारत सेवक नगर की घटना है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A young man killed by hitting a brick on his head in Yamunanagar
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी के भारत सेवक नगर निवासी 26 वर्षीय राजू उर्फ महीपाल की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव कॉलोनी में ही एक हेयर ड्रेसर की दुकान की छत पर मिला। उसके गले में क्लच की लोहे की तार भी लिपटी हुई थी। आरोप है कि कॉलोनी में उसके पड़ोस में रहने वाले दीपक उर्फ दीपा नामक युवक ने उसकी हत्या की है।

विज्ञापन


रात को दोनों ने पहले शराब पी थी। इसके बाद उनका झगड़ा हुआ था। उस समय आसपास के लोगों ने समझा दिया था। बुधवार की दोपहर को उसका शव छत पर मिला। शहर जगाधरी थाना प्रभारी जनक राज, सीआईए 1 व 2, सीन ऑफ क्राइम व अन्य टीमों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव के पास से खून से लथपथ ईंट, गले से तार, नमकीन का पैकेट व शराब की खाली बोतल बरामद की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


भारत सेवक नगर निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू ने बताया कि उसका भाई राजू ट्रक ड्राइवर था। अब वह सागर नाम के कबाड़ी के पास काम करता था। उसकी कॉलोनी के ही दीपक उर्फ दीपा से दोस्ती थी। दीपा भी कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। मंगलवार की रात आरोपी दीपा ने नशा कर अपने घर पर झगड़ा किया और सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके भाई राजू उसे समझाने गया। जहां दोनों के बीच में बहस हो गई थी। दोनों में मारपीट होने लगी। आसपास के लोगों ने उनका बीच बचाव कर समझाया। इसके बाद उसका भाई राजू वहां से चला गया था। इस झगड़े के बाद राजू रात भर घर नहीं पहुंचा था।

सोनू ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही फुरकान हेयर ड्रेसर की दुकान है। बुधवार दोपहर को कबाड़ी सागर अचानक ही सीढ़ियों से दुकान की छत पर गया। वहां उसे राजू का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके सिर पर ईंट से वार किए गए थे।

उसके गले में लोहे का तार भी लिपटा हुआ था। जिससे उसका गला भी घोंटा हुआ था। पास में ही एक शराब की बोतल व नमकीन का पैकेट पड़ा हुआ था। आरोप है कि उसके भाई की दीपक उर्फ दीपा ने सिर में ईंट मारकर व तार से गला घोटकर हत्या की है। 


शहर जगाधरी थाना प्रभारी जनक राज का कहना है कि मामले में आरोपी युवक पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सीआईए 1 व 2 की टीम के सहयोग से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed