{"_id":"57cb19954f1c1b8f292cb996","slug":"420-police-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्पल माल के प्रबंधक से फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 53.50 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उप्पल माल के प्रबंधक से फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 53.50 लाख रुपये हड़पे
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जगाधरी स्थित उप्पल माल के प्रबंधक से नई दिल्ली के चार लोगों ने रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 53 लाख 50 हजार रुपये की राशि हड़प ली। मामले में शिकायत के आधार पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उप्पल माल के प्रबंधक खड़क सिंह ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नई दिल्ली की जोरबाग मार्केट, 13ए निवासी राबर्ट लारसन, आयसेल मेलबाय, विक्रम बख्शी व मधुरिमा बख्शी कुछ दिन पहले उसके माल में आए थे। उक्त लोगों ने उन से कहा कि वह कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं और वह उन्हें इसकी फ्रेंचाइजी दे सकते हैं।
वह उनकी बातों में आ गए और चारों ने उन से फ्रेंचाइजी लेने के लिए 53 लाख 50 हजार रुपये देने की मांग की। इसके कुछ दिन बाद उन्होंने उन्हें 53.50 लाख रुपये दे दिए। खड़क सिंह का आरोप है कि काफी समय बाद भी चारों लोगों ने न तो उन्हें फ्रेंचाइजी दी और न राशि लौटाई। इस बारे में आरोपियों ने जब कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तो परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई ओमप्रकाश का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।