{"_id":"5d067ed98ebc3e6c6931c9c9","slug":"15607067653-yamuna-nagar-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉबी की मौत के मामले में पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बॉबी की मौत के मामले में पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ताहरपुर कला बॉबी की मौत के मामले में छछरौली पुलिस ने भाई की शिकायत पर मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में भाई दिलशाद ने कहा कि उसके भाई बॉबी जिसका पहली पत्नी से तलाक हो गया था। उसके बाद 2008 में बॉबी ने सानिया के साथ शादी कर ली थी जिससे उनको एक लड़की है। आरोप है कि दूसरी पत्नी बॉबी से हमेशा झगड़ा करती रहती थी। करीब तीन महीने पहले भी वह उसे छोड़ कर चली गई थी। दिलशाद का आरोप है कि बॉबी ने उसको यह बात बताई थी कि वह उसे अपने साथ ले जाने के लिए कह रही थी जिस पर बॉबी अपनी पत्नी सानिया को रमजान के महीने में ताहरपुर कला वापस ले आया था । ताहरपुर कला आने के बाद भी कई लोगों से बातचीत करती थी और इस बात पर सानिया और बॉबी में झगड़ा होता रहता था। 25 मई को बॉबी ने गांव के रामकुमार के खेतों में काम ले लिया और वहां बने ट्यूबवेल पर रहने लगा और कभी-कभार घर आता था। जब भी वह घर आता था उसकी पत्नी उसके साथ झगड़ा करती थी। छछरौली थाना प्रभारी कमलजीत का कहना है कि मृतक के भाई की शिकायत पर मृतक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।