फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नहर में नहाते हुए डूबा कोटड़ा खास की पूर्व सरपंच का बेटा, सात गोताखोरों ने आठ घंटे सर्च कर निकाला शव

नहर में नहाते हुए डूबा कोटड़ा खास की पूर्व सरपंच का बेटा, सात गोताखोरों ने आठ घंटे सर्च कर निकाला शव

Thu, 30 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
नहर में नहाते हुए डूबा कोटड़ा खास की पूर्व सरपंच का बेटा, सात गोताखोरों ने आठ घंटे सर्च कर निकाला शव

विज्ञापन
छछरौली/बिलासपुर। दादूपुर हेड पर नहर में नहाते समय कोटड़ा खास की पूर्व सरपंच डिंपल का इकलौता बेटा आर्यन शर्मा (18) अधिक गहराई में जाने पर डूब गया। नहर में नहा रहे अन्य युवकों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचें। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की नहर में तलाश की। करीब आठ घंटे के बाद देर शाम करीब सवा सात बजे युवक का शव दादूपुर हेड के पास से ही बरामद कर लिया गया। युवक की मौत का समाचार मिलने के बाद गांव कोटड़ाखास में मातम का माहौल है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जगाधरी सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शव को पोस्टमार्टम वीरवार को करवाया जाएगा।
बिलासपुर क्षेत्र के गांव कोटडा खास की पूर्व सरपंच डिंपल का बेटा आर्यन शर्मा बिलासपुर के निजी स्कूल में बारहवीं का छात्र था। बुधवार दोपहर आर्यन अपने दो दोस्तों कोटडा निवासी पुलकित व बिलासपुर निवासी मनीष के साथ बाइक पर दादूपुर हेड पर नहाने के लिए गया था। नहर के किनारे पहुंचते ही तीनों से सबसे पहले कपड़े उतार कर नहर में नहाने उतर गए। थोड़ी देर के पश्चात आर्यन नहाते हुए आगे चला गया और पानी अधिक गहरा होने के कारण पानी बहाव में चला गया। वह अपने आप को संभाल नहीं पाया और गहराई में चला गया और डूब गया। जब कुछ देर तक आर्यन बाहर नहीं आया तो पुलकित ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने तुरंत आर्यन के घर फोन करके इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही युवक के परिजन व छछरौली पुलिस मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की।
विज्ञापन



छह साल पहले आर्यन का पिता भी डूब गया था, अब तक नहीं लगा सुराग :
आर्यन के पिता संजीव कुमार लगभग छह वर्ष पहले किसी को बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। काफी खोजने के बाद भी संजीव का कुछ पता नहीं लग पाया। कुछ समय के पश्चात संजीव के कपड़े व जूते अंबाला के निकट जनसुई हेड नहर के किनारे पर मिले थे। गोताखोरों की मदद से उसकी नहर में तलाश की गई थी, लेकिन उसका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरपंच का एकमात्र सहारा भी पानी ने लील लिया :
आर्यन की मां डिंपल पिछले प्लान में गांव कोटड़ा खास की सरपंच थी। इसी दौरान उसके पति संजीव लापता हो गए थे। आर्यन उसका इकलौता बेटा था। बड़ी बेटी बीटेक कर चुकी है। आर्यन के चाचा एएसआई सुभाष मुलाना में कार्यरत है। परिजनों का कहना है कि संजीव के लापता होने के बाद आर्यन की पूर्व सरपंच का इकलौता सहारा था। लेकिन उसकी भी नहर में डूबने से मौत हो गई।

प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा जान गवां कर भुगत रहे युवा
जिला प्रशासन के आदेश अनुसार किसी भी नहर पर नहाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। जिसके लिए प्रशासन ने जिले के सभी हेड पर पुलिस प्रशासन की ड्यूटियां लगाई हुई है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस कर्मचारी युवकों को नहर के किनारे जाने व नहाने से रोक पाने में असफल साबित हो रहे है। दादुपुर हेड पर भी पुलिस कर्मचारी के तैनात होने के बाद भी युवक नहर में नहाते हुए हादसे का शिकार हो रहे हैं। यहीं हाल यमुना नहर के अन्य घाटों पर भी देखने का मिलता है। जहां पाबंदी के बावजूद युवा नहाते हैं।


दादूपुर हेड पर दोपहर को सूचना मिली थी कि एक युवक नहर में डूब गया है। करीब सवा सात बजे उसका शव दादूपुर हेड के पास से ही बरामद कर लिया गया। शव को कब्जे में लेकर जगाधरी सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
रामकुमार, एसएचओ, थाना बुड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed