फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खनन करने वालों को रोकने गए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की बदसलूकी

खनन करने वालों को रोकने गए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की बदसलूकी

Tue, 21 May 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
खनन करने वालों को रोकने गए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की बदसलूकी
खिजराबाद। ताजेवाला के लालटोपी घाट पर यमुना में खनन कर रहे लोगों को रोकने के लिए गए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। सिंचाई विभाग के एसडीओ की तरफ से प्रतापनगर के पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने की शिकायत दी। जेई हेमंत ने बताया कि सोमवार शाम लगभग सात बजे ताजेवाला के लालटोपी घाट पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ रविद्र बेलदार, कंवरपाल बेलदार, अनुज बेलदार और पुलिस कर्मचारी गुरविंद्र साथ थे। इसी दौरान आरएलएसडी बांध पर तीन ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध खनन करने के लिए आए। यमुना नदी में खनन करने के लिए तीनों ट्रैक्टरों को पकड़ने के लिए सभी कर्मचारी मौके पर गए तो वहां मौजूद खनन करने वालों ने सभी कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और झगड़ा करना शुरू कर दिया और जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने वाहनों को लेकर यूपी की तरफ भाग गए। बताया जा रहा है कि वे यूपी की तरफ से आए थे और हरियाणा की तरफ खनन करके माल भी यूपी की तरफ ले जाते। हरियाणा साइड में सख्ती होने की वजह से वे खनन नहीं कर पाए। फिलहाल सिंचाई विभाग के जेई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed