फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शटर तोड़ चोरों ने एसबीआई की एटीएम से नगदी चुराने का किया प्रयास

शटर तोड़ चोरों ने एसबीआई की एटीएम से नगदी चुराने का किया प्रयास

Thu, 18 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
शटर तोड़ चोरों ने एसबीआई की एटीएम से नगदी चुराने का किया प्रयास
यमुनानगर। चोरों ने जठलाना के गांव नाहरपुर स्थित एसबीआई के एटीएम का शटर तोड़ चोरी का प्रयास किया। लेकिन एटीएम से नगदी चोरी करने में असफल रहे। सुबह जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व बैंक मैनेजर को दी। सूचना मिलने पर जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

ज्ञानेवाला निवासी नरेश पाल ने बताया कि वह स्टेट बैंक आफ इंडिया नाहरपुर में ब्रांच मैनेजर है। बैंक का एक एटीएम नाहरपुर शाखा के बाहर ही लगा हुआ है। बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि एटीएम का शटर टूटा हुआ पड़ा है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एटीएम का शटर एक साइड ने उखाड़ा हुआ है। उन्होंने शटर को खुलवाया और एटीएम की जांच की। जांच के दौरान एटीएम व उसके अंदर की नकदी सुरक्षित मिली। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी में भी फुटेज की जांच की। लेकिन उसमें आरोपियों को कोई सुराग नहीं लग पाया। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी के प्रयास के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में एटीएम की सुरक्षा रामभरोसे है। कुछ बैंकों के एटीएम को छोड़कर बाकी किसी भी बैंक के एटीएम पर कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं है। जिसके चलते चोरों के हौंसले बुलंद है। चोर खासकर सुनसान क्षेत्र में लगे एटीएम को टारगेट करते है और उनमें चोरी का प्रयास करते है। हालांकि एटीएम को लॉक नहीं तोड़ पाने में चोर अधिकतर वारदातों में नगदी निकालने में कामयाब नहीं हो पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर लिया गया है। चोरों की तलाश कर रहे है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
ओमप्रकाश, एसएचओ, थाना जठलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed