फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सरपंच व ग्रामीणों के बीच कहासुनी होने से दुकानों की बोली रद्द

सरपंच व ग्रामीणों के बीच कहासुनी होने से दुकानों की बोली रद्द

Thu, 04 Apr 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
सरपंच व ग्रामीणों के बीच कहासुनी होने से दुकानों की बोली रद्द
सरपंच और ग्रामीणों के बीच कहासुनी होने से दुकानों की बोली रद्द
विज्ञापन

जठलाना, गुमथला ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई दुकानों की बोली सरपंच और ग्रामीणों के बीच कहासुनी होने से रद्द हो गई। इस दौरान सरपंच ने कुछ दुकानदारों द्वारा उनके साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। सरपंच का कहना है कि बोली के दौरान कुछ दुकानदारों ने उनसे न केवल अभद्र व्यवहार किया बल्कि उनके साथ गाली गलौच भी की। सरपंच ने मामले की शिकायत जठलाना पुलिस को देने की बात कही है। हालांकि देर रात तक जठलाना पुलिस की तरफ से सरपंच की शिकायत मिलने की पुष्टि नहीं की गई। सरपंच कृष्ण मेहता ने बताया कि गांव की पंचायत के पास 24 दुकानें हैं। जिन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। जिस कारण वह पंचायत को किराया भी नहीं दे रहे हैं। जबकि कई बार पंचायत द्वारा उन्हें किराया दिए जाने बारे निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बार बार बोलने के बाद भी जब दुकानदारों ने दुकान का किराया नहीं दिया तो उन्होंने दुकानों की बोली करवाने का निर्णय लिया। लेकिन यहां पर कुछ दुकानदारों ने बोली करने में बाधा पहुंचाई और उनके साथ गाली गलौच किया। बाद में कुछ लोगो ने जब बीच बचाव किया तो वह लोग वहां से चले गए।

इस बारे में ग्राम सचिव बलकार सिंह ने बताया कि दुकानों को किराए पर देने के लिए बुधवार को बोली करवाए जाने का निर्णय लिया गया था। जिसके लिए ग्राम सचिवालय स्थान निर्धारित किया गया था। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने उन्हें दुकानें उनके नाम होने की बात कही थी, लेकिन मौके पर उनके पास इस प्रकार के कोई कागजात उपलब्ध नहीं थे। जिसके बाद अब दुकानदारों को एक सप्ताह तक अपने कागजात दिखाने बारे समय दिया गया है। अगर एक सप्ताह तक दुकानदार दुकान से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाएं तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed