फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   व्हट्सअप ग्रुप व सीसीटीवी से क्राइम रोकने की कवायद शुरू, तीन राज्यों की पुलिस ने बनाई रणनीति

व्हट्सअप ग्रुप व सीसीटीवी से क्राइम रोकने की कवायद शुरू, तीन राज्यों की पुलिस ने बनाई रणनीति

Fri, 29 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
व्हट्सअप ग्रुप व सीसीटीवी से क्राइम रोकने की कवायद शुरू, तीन राज्यों की पुलिस ने बनाई रणनीति
व्हाट्सएप ग्रुप और सीसीटीवी से क्राइम कंट्रोल करने को तीन राज्यों की पुलिस ने किया मंथन
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश और हिमाचल के साथ साझा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अपराध रोकने पर फोकस करेगा हरियाणा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हरियाणा, यूपी और हिमाचल प्रदेश तीन राज्यों की पुलिस एक साथ आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसेगी। इसके लिए पूरी प्लानिंग हो चुकी है। यही नहीं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एक ज्वाइंट व्हट्सएप ग्रुप तैयार किया गया है जिसमें तीनों राज्यों के एसएचओ से लेकर एसपी तक अधिकारी शामिल होंगे। जिसमें हर गतिविधि पर डिस्कस की जाएगी। इसके अलावा तीनों की सीमाओं पर बड़े हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा भी लगाए जाएंगे। दरअसल, गुरुवार को थाना सिटी यमुनानगर में तीनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की इंटर स्टेट मीटिंग हुई। जिसमें सहारनपुर के एएससी अंकुर अग्रवाल, यमुनानगर के डीएसपी देशराज समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बॉक्स
क्राइम रोकने पर रहेगा फोकस
मीटिंग में पुलिस ने बार्डर की चौकसी के अलावा बढ़ते क्राइम को रोकने पर फोकस करने पर भी चर्चा की। तीनों राज्यों के अधिकारी एक-दूसरे के संपर्क में रहकर आपसी तालमेल बनाए रखेंगे। इसके अलावा बनाए वॉट्सएप ग्रुप में एरिया की आपराधिक घटनाओं के बारे में भी चर्चा होगी। इसकी मदद से दूसरे राज्य के किसी भी संदिग्ध अपराधी को आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन

बॉक्स
बार्डर के नाकों पर लगेंगे सीसीटीवी
यही नहीं तीनों राज्यों की सीमाओं पर बड़े सीसीटीवी कैमरा भी लगाए जाएंगे, जिनके लिए अलग से कंट्रोल रूम भी बनेगा। जिसमें बैठकर पुलिस कर्मचारी नजर रखेंगे। इससे हर तरह की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। बाद में फुटेज निकालकर उस पर कार्रवाई होगी। बता दें कि बार्डर पर कैमरा न लगे होने से अकसर कई अपराधी क्राइम कर एक-दूसरे की सीमा में घुस जाते हैं, ऐसे में पुलिस को उस तक पहुंच पाना मुश्किल हो जाता है। बनाए गए व्हट्सएप ग्रुप में एसएचओ को भी जोड़ा गया है जिसकी सीधी रिपोर्ट वे अपने अधिकारी को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तीनों राज्य की सीमाएं आपस में सटी हैं। कई बार अपराधी क्राइम के बाद बचने के लिए सीमाओं के जरिए दूसरे स्टेट में घुस जाता है। इनसे निपटने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया गया है जिसमें तीनों राज्यों के अधिकारी और कर्मचारी जोड़े गए हैं। अपराध और अपराधी से संबंधित जानकारियां इसमें शेयर की जाएंगी।

-अंकुर अग्रवाल, एएसपी, सहारनपुर।

क्राइम कंट्रोल के लिए तीन राज्यों की पुलिस इस पर काम करेगी। सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे, जिनका कंट्रोल रूम अलग से होगा। इस प्लान से क्राइम पर अंकुश लगने में मदद मिलेगी।
-कुलदीप सिंह यादव, एसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed