फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दो नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर किया अगवा

दो नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर किया अगवा

Fri, 29 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
दो नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। अलग अलग स्थानों से दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने दो युवक पर शादी का झांसा देकर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में लड़कियों के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की 23 मार्च को किसी काम से घर से बाहर गई थी मगर उसके बाद लौटी नहीं । काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को कालोनी का ही अमन जापानी शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले यूपी वासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी साढ़े 17 वर्षीय लड़की 26 मार्च को स्कूल में पढ़ने गई थी। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को भगीरथ कॉलोनी निवासी समीर शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक समीर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed