{"_id":"5c9d1e38bdec22145a0eab44","slug":"15538008431-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाईयों पर ईंटों से हमला कर किया घायल, दंपति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाईयों पर ईंटों से हमला कर किया घायल, दंपति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की गधौली कॉलोनी में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दो भाइयों को पीट कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर दंपती समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गधौली निवासी जमशेद खान ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले कॉलोनी के ही संजीव कुमार उर्फ पंकज के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से संजीव उससे रंजिश रखने लगा। 25 मार्च को वह अपने भाई नसीम खान के साथ कॉलोनी में ही किसी काम से जा रहा था। रास्ते में संजीव ने अपनी पत्नी लक्ष्मी तथा अजय व सागर के साथ मिलकर उन पर ईंटों से हमला कर दिया। हमले में वह दोनों भाई घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।