फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   होली के हुडदंग में उड़ा गुलाल, सड़क हुई खून से लाल

होली के हुडदंग में उड़ा गुलाल, सड़क हुई खून से लाल

Sat, 23 Mar 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
होली के हुडदंग में उड़ा गुलाल, सड़क हुई खून से लाल
होली के हुडदंग में उड़ा गुलाल, सड़क हुई खून से लाल
विज्ञापन

यमुनानगर। होली में रंग में ट्विन सिटी रंगी नजर आई। एक तरफ जहां होली पर खूब गुलाल उड़ा। वहीं दूसरी तरफ तेज रफ्तार व लापरवाही का कहर सड़कों पर देखने को मिला। रंगों की तरह सड़के भी खून से लाल हुई। अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में जहां पांच लोगों की जान चली गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे ज्यादा सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड पर हादसे हुए। जहां छह किलोमीटर के अंतराल में हुए चार सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
गुरुद्वारा में मत्था टेकने आ रही मां बेटी को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मारी, मां की मौत
सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड पर पहला हादसा जोडिया नाके पर हुआ। जहां दो ट्रॉलियां जुड़े ट्रैक्टर ने कट पर स्कूटी सवार मां बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। फर्कपुर निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि उसकी मेन बाजार फर्कपुर में कपड़े की दुकान है। अमरजीत सिंह ने बताया कि जोड़ियो गुरुद्वारा में होला मोहला समागम चल रहा था। गुुरुवार को उसकी लड़की और पत्नी बलजीत कौर माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा जोडियो में आने के लिए घर से एक्टिवा पर चली थी। उसकी पत्नी बलजीत कौर एक्टिवा पर पीछे बैठी हुई थी। जब उसकी बेटी व पत्नी जोड़ियो नाका के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर जिसके पीछे दो ट्रालियां जुड़ी हुई थी। उसने उसकी लड़की की एक्टिवा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी लड़की की एक्टिवा ट्रॉली में जाकर लगी और मेरी लड़की व पत्नी सड़क पर गिर गए। हादसे में उसकी पत्नी के सिर में काफी चोट लगी और लड़की भी बेहोश हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसकी पत्नी व बेटी को प्राइवेट वाहन में शहर के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी पत्नी बलजीत कौर को मृत घोषित किया। जब उसकी बेटी को उपचार दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गलत साइड में आकर ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
पुराना हमीदा निवासी बिरम दास ने बताया कि वह लक्कड़ मंडी पांसरा में लकड़ उतारने का काम करता है। अपना काम खत्म करके रात करीब 9.30 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त से मिलने के लिए गांव दुसानी जा रहा था। जब वह सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर गांव दुसानी के पास पहुंचा तो उसके आगे बाइक पर चल रहे एक आदमी सवार होकर अपनी साइड में चल रहा था। तभी कलानोर की तरफ से तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ट्रॉली उसके आगे चल रहे बाइक सवार को गलत साइड में आकर सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार नीचे गिर गया और ट्रैक्टर ट्रॉली उसे कुचलती हुई निकल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली सहित मौका से भाग गया। मृतक के पास से मिले दस्तावेज व बाइक नंबर के आधार पर उसकी पहचान झारखंड के जिला पलामू के गांव गुरेवालेवा निवासी सनोज के रूप में हुई। सनोज किसी फैक्टरी में काम करता था और दौलतपुर गांव में किराएदार पर रहता था। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला, मौत
जम्मू कॉलोनी निवासी पंकज ने बताया कि वह रेलवे मेल में सर्विस करता है। सुबह करीब छह बजे वह रेलवे स्टेशन से पैदल अपने घर जम्मू कॉलोनी जा रहा था। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर जब वह पावर हाउस पटेल नगर के पास पहुंचा तो उसने देखा कि सड़क के बाइ साईड में नामपता नामालूम व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। व्यक्ति को किसी वाहन ने बुरी तरह कुचला हुआ था। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की। ना ही मृतक के पास से कोई दस्तावेज मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने मामले में पंकज की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
सड़क पर टूटे पड़े तारों में उलझकर गिरा दंपति, पति की मौत, पत्नी घायल :
नारायणगढ़ के जोगिया वाला मौहल्ला निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि वह बिजली का काम करता है। उसके चाचा का लड़का दवेंद्र (32) सुबह अपनी बाइक पर अपनी पत्नी शालू को दवाई दिलवाने यमुनानगर आया था। करीब दस बजे दवाई दिलाकर वापस नारायणगढ़ लौट रहा था। साढौरा पाबनी रोड पर जब वह गांव पाबनीकलां के नजदीक पहुंचे तो सड़क पर बिजली महकमा की लापरवाही से सड़क पर उपर से गुजर रही लाइन का तार टूटकर सड़क पर पड़ा हुआ था। जैसे ही दवेंद्र की बाइक वहां से निकलने लगी तो तार में उलझ गई। तार में उलझते ही दोनों पति पत्नी बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शालू को डॉक्टर ने उपचार दिया। जबकि दवेंद्र को मौहाली फोरटीज रेफर कर दिया गया। उसकी पत्नी शालू ने सारी बात उन्हें बताई। मौहाली में इलाज के दौरान उसके चाचा के लड़के दवेंद्र की मौत हो गई। आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने मामले में तरसेम की शिकायत पर बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
नीलगाय आगे आने से पलटा ऑटो, दबने से चालक की मौत :
खिजराबाद। अपने आटो से सवारियां छोड़कर आ रहे एक ऑटो के आगे नीलगाय आने से वह पलट गया। हादसे में चालक ऑटो के नीचे दब गया व गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में ऑटो चालक को खिजराबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टिब्बी राईयां निवासी महीपाल (35) रात करीब सात खिजराबाद से अपने ऑटों में सवारियों को छोड़कर वापस आ रहा था। जब वह मेघुवाला के नजदीक पहुंचा तो सड़क पर अचानक खेत में से निकलकर नील गाय आ गई। जिससे ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह साइड में पलट गया। मेघुवाला निवासी सतीश ने बताया कि जब वह उसके पास गया तो ऑटो चालक ऑटो के नीचे दबा हुआ था और उसके सिर से खून बह रहा था। उसने राहगीरों की मदद उसे अस्पताल पहुंचाया।
होली मनाने घर आ रहे दंपति को कार ने मारी टक्कर, दोनों घायल :
सहारनपुर के गांव खतौली निवासी मुनेश ने बताया कि उसका पति सुनील कुरुक्षेत्र मेन बाजार में सिलाई का काम करता है। वे किराए पर कुरुक्षेत्र में ही रहते है। वह होली का त्यौहार मनाने के लिए वो और उसका पति सुनिल अपनी बाइक कुरुक्षेत्र से अपने गाव खतोली के लिए चले थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वे नवनिर्मित नेशनल हाइवे पर मंडौली मोड के पास पहुंचे तो मंडोली की तरफ से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में उसके पति की टांग में फ्रैक्चर आया हुआ है। पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक पर केस दर्जकर लिया है।
कॉलेज के बाहर खड़े बीटेक के छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर :
अरूणाचल प्रदेश के जिला पपुमपरे के रेजिंग सगाला निवासी नबम नाना हिना ने बताया कि वह कालाआंब स्थित हिमालयन कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। अरूणचल प्रदेश के ही रागा निवासी ताशा बोपी व दोतु गमलीन भी उसके साथ उसके कॉलेज में ही उसकी क्लास में पढ़ते हैं। देर शाम करीब सवा पांच बजे वे तीनों दोस्त हिमालयन कॉलेज के सामने सड़क के साथ कच्चा में खड़े आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी कालाआंब की तरफ से तेज रफ्तार बाइक ने उनके साथ खड़े दोस्त ताशा बोपी को सीधी टक्कर मार दी। आरोपी बाइक चालक उसके दोस्त ताशा बोपी को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। वे उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले गए। जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया।
कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल :
रायपुरयान गली रेलवे बाजार जगाधरी निवासी अजय वर्मा ने बताया कि वह बाइक पर विजय नगर कालोनी जगाधरी से अपने घर की तरफ जा रहा था। उसके साथ उसका भाई जतिन भी था। जब वे शिबू मेटल के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उसकी बाइक टांग पर चोट लगी व उसके भाई जतिन की टांग में फ्रेक्चर आ गया। हादसे के बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया।

ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिडंत में चालक गंभीर :
बपोली निवासी समेसिंह ने बताया कि देर शाम वह शुगर मिल में गन्ना खाली करके अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस अपने गांव लौट रहा था। जब वह सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर धौड़ंग गांव के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसके ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वह घायल हो गया। जबकि उसका ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed