फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तेजधार हथियारों से हमला कर किया युवक को घायल

तेजधार हथियारों से हमला कर किया युवक को घायल

Mon, 18 Mar 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
तेजधार हथियारों से हमला कर किया युवक को घायल
तेजधार हथियारों से हमला कर किया युवक को घायल
विज्ञापन

यमुनानगर। राधा स्वामी सत्संग भवन जगाधरी के नजदीक आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक परिवार के सदस्यों पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव तेजली निवासी कमलेश ने बताया कि उसका तथा उसके परिवार के सदस्यों का लवकेश और प्रवीन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से वे उससे रंजिश रखने लगे। वह परिवार के सदस्यों के साथ सत्संग भवन के नजदीक किसी काम से गई थी। रास्ते में लवकेश और प्रवीन ने रंजिश के चलते अपने साथियों नवीन, मैनपाल, सुदेश, निर्मल और नरेश के साथ मिलकर उस पर तथा उसके परिवार के सदस्यों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed