फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाशों को गिराया, दो फरार, एक पकड़ा

मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाशों को गिराया, दो फरार, एक पकड़ा

Mon, 18 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाशों को गिराया, दो फरार, एक पकड़ा
मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाशों को गिराया, दो फरार, एक पकड़ा
विज्ञापन

यमुनानगर। इंडस्ट्रियल एरिया में कोल्ड स्टोर के पास साइकिल सवार से मारपीट कर तीन बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। जब बदमाश भाग रहे थे तो पीड़ित ने धक्का देकर तीनों को नीचे गिरा दिया। दो आरोपी तो वहां से फरार हो गए जबकि तीसरे को और उसकी बाइक को लोगों ने पकड़ लिया।

शिवपुरी कॉलोनी निवासी रमेश कुमार ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि वह फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करता है। शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे वह साइकिल पर घर से काम के लिए इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बतरा कोल्ड स्टोर में जा रहा था। जब वह उधर पहुंचा तो सामने से बाइक पर तीन बदमाश आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। तभी उन्होंने उसका मोबाइल छीना और भागने लगे। तभी उसने बाइक को पकड़ लिया और धक्का देकर तीनों को नीचे गिरा दिया। तीनों बदमाश बाइक से नीचे गिर गए। इसी दौरान दो आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गए। उसने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की मदद से तीसरे बदमाश और उनकी बाइक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान मधू कॉलोनी निवासी विक्रांत के तौर पर हुई। उसने अपने साथियों का नाम चन्नू और दीपक बताया। उसका मोबाइल इन्हीं दोनों बदमाशों के पास है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विक्रांत और उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया। तीनों बदमाश शहर में छीना झपटी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed