फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   चोरी के दो मामले, एक जगह से कैंटर चोरी तो खाली मकान में घुसे चोर

चोरी के दो मामले, एक जगह से कैंटर चोरी तो खाली मकान में घुसे चोर

Mon, 18 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
चोरी के दो मामले, एक जगह से कैंटर चोरी तो खाली मकान में घुसे चोर
चोरी के दो मामले, एक जगह से कैंटर चोरी तो खाली मकान में घुसे चोर
विज्ञापन

यमुनानगर। धौड़ंग गांव के रकबा से चोरों ने एक कैंटर चोरी कर लिया। कैंटर की कीमत चार लाख रुपये थी। उधर, अंसल टाउन स्थित फ्लैट से घरेलू सामान चोरी हो गया। फ्लैट के मालिक ने तीन लोगों पर चोरी का केस दर्ज करवाया है।रादौर की ओड़ कॉलोनी निवासी सोमनाथ ने थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास कैंटर है। उसने कैंटर पर धौडंग गांव निवासी गुरनाम सिंह को चालक रखा हुआ है। 14 मार्च को गुरनाम सिंह ने कैंटर को लॉक करके गुरु रविदास मंदिर के पास खड़ा कर अपने घर चला गया था। तड़के साढ़े चार बजे वह वापस आया तो देखा कि वहां पर कैंटर नहीं था। उसने कैंटर के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की परंतु कुछ पता नहीं चला। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। सोमनाथ ने बताया कि कैंटर की कीमत चार लाख रुपये थी।

वहीं, पंचकूला के सेक्टर-21 निवासी अरविद कुमार ने बताया कि अंसल टाउन में उसका फ्लैट है। कुछ दिन पहले उसके फ्लैट से दो गैस सिलेंडर, एक कूलर, दो एसी, वाशिग मशीन समेत अन्य सामान चोरी हो गया। इसी दौरान उसे पता चला कि हिसार के सुंदर नगर निवासी राजेश कुमार ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसका सामान चुराया है। चोरी हुए सामान की कीमत 22 हजार रुपये थी। इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed