फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पुलिस के खिलाफ सुसाइड नोट लेकर टॉवर पर व्यक्ति, कहा-मानसिक रूप से किया जा रहा परेशान

पुलिस के खिलाफ सुसाइड नोट लेकर टॉवर पर व्यक्ति, कहा-मानसिक रूप से किया जा रहा परेशान

Thu, 14 Mar 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ सुसाइड नोट लेकर टॉवर पर व्यक्ति, कहा-मानसिक रूप से किया जा रहा परेशान

विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ सुसाइड नोट लेकर टावर पर व्यक्ति, कहा-मानसिक रूप से किया जा रहा परेशान
डीएसपी कुशलपाल राणा के आश्वासन के बाद टावर से नीचे उतरा व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
जठलाना। करीब एक माह पहले जठलाना पुलिस को दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने से परेशान गांव राझेड़ी निवासी एक व्यक्ति गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मामले की सूचना जैसे ही जठलाना पुलिस को लगी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतरने की बात कही। लेकिन व्यक्ति नहीं माना। जिसके बाद डीएसपी कुशलपाल राणा मौके पर पहुंचे। जिसके आश्वासन पर टावर पर चढ़ा पर व्यक्ति नीचे उतरा। पुलिस उसे अपने साथ थाने जठलाना ले आई।
बॉक्स
इसलिए चढ़ा था टॉवर पर
गांव राझेड़ी निवासी देवराज ने बताया कि अनंत प्रकाश (कालूराम) उसका भाई है। जोकि अब सन्यासी बन चुका है। उससे करीब 7 साल पहले गांव के ही कुछ लोगों ने कुरुक्षेत्र के एक अधिवक्ता के साथ मिलकर कोरे एफिडेविट पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। जिसके बाद उन्होंने धोखे से करीब 22 मरले भूमि को अपने नाम करवा ली। जिसे वापस लेने के लिए उसने कोर्ट में याचिका दायर की। और वहां से केस जीतने के बाद जमीन पर कब्जा मिल गया। देवराज ने कहा कि इस दौरान उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ और मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ी। 10 फरवरी को उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले लोगों के साथ-साथ अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वह 28 फरवरी को एसपी के समक्ष भी पेश हुए। जहां से उनकी शिकायत को एक मार्च को थाना जठलाना में कार्रवाई के लिए भेज दी गई, लेकिन पिछले दो सप्ताह से वह फिर थाने के चक्कर लगा रहा है। परंतु कार्रवाई नहीं हो रही। एक दिन पहले भी जठलाना पुलिस ने उसे बुलाया, लेकिन वहां कई घंटे बैठे रहने के बाद भी न तो पुलिस ने आरोपियों को बुलाया और न ही उन्हें कोई उचित आश्वासन दिया। विवश होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

बॉक्स
टावर पर चढ़ने से पहले लिख चुका था सुसाइड नोट
गांव राझेड़ी निवासी देवराज टावर पर चढ़ने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिख चुका था। जिसमें उसने आरोपी लोगों के अलावा जठलाना थाना प्रभारी को भी उसे मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। नोट में उसने लिखा है कि वह इन लोगों से बहुत परेशान हो चुका है और अब वह जीना नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामला मेरी जानकारी में है और इसकी जांच चल रही है। जांच में जो निकलकर आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल टावर पर चढ़ने वाले व्यक्ति को समझा दिया गया है कि वो ऐसी हरकत दोबारा न करें।
-कुशलपाल राणा, डीएसपी।
फोटो- 23 व 24
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed