फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बुलेट पटाखे बजाने से मना करने पर युवकों ने की पत्थरबाजी, आधा दर्जन घायल, दो गिरफ्तार

बुलेट पटाखे बजाने से मना करने पर युवकों ने की पत्थरबाजी, आधा दर्जन घायल, दो गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
बुलेट पटाखे बजाने से मना करने पर युवकों ने की पत्थरबाजी, आधा दर्जन घायल, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
बुलेट से पटाखे बजाने से मना करने पर युवकों ने की पत्थरबाजी, आधा दर्जन घायल, दो गिरफ्तार
देर रात एक समुदाय के युवकों ने दूसरे समुदाय के घरों पर फेंके पत्थर, पुलिस का समुदायिक झगड़े से इंकार किया, पुलिस की टीम तैनात
घटना देर रात वर्कशॉप के जोगिंद्र नगर में घटी, घटना के बाद सुबह एसपी मौके पर पहुंचे
यमुनानगर। एक कॉलोनी के लोगों द्वारा बुलेट पटाखे बजाने से मना करने पर कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई। घटना देर रात वर्कशॉप की जोगिंद्र नगर की है। कहासुनी इतनी बढ़ गई वे अपने अन्य साथियों के साथ वहां आ गए। और उन्होंने उनके घरों के ऊपर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इस हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बारे में पता चलते ही मौके पर फर्कपुर पुलिस पहुंची। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कई युवकों के खिलाफ मारपीट व पत्थरबाजी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव बन गया। तनाव को देखते हुए खुद एसपी कुलदीप सिंह कॉलोनी में पहुंचे और दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की। साथ ही किसी भी तरह का विवाद फिर से न हो, इसलिए कॉलोनी में पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया। क्योंकि मकानों पर पत्थरबाजी की वे अलग समुदाय के और जिनके घरों पर पत्थर फैंके गए वे दूसरे समुदाय से थे। हालांकि पुलिस ने इस विवाद को समुदायिक झगड़ा होने से पूरी तरह से इंकार किया है।
बॉक्स
पटाखे बजाने पर रोकने से हुआ विवाद
जोगिंद्र कॉलोनी निवासी ब्रह्मपाल, सुनील, रमेश्वर व सुमन आदि ने बताया कि कॉलोनी के दो युवक अब्दूल और तस्लीम गली से निकलते समय बुलेट पटाखे बजा रहे थे। उन्हें ऐसा करने से समझाया गया। लेकिन वे उल्टा इस बात को लेकर कहासुनी करने लगे। और वहां से चले गए। इसके बाद वे अपने अन्य साथियों के साथ वहां आ पहुंचे और उनके घरों पर ईंटों व पत्थरों से हमला कर दिया। ऐसे में लोगों ने घरों में घुसकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। लेकिन फिर भी वे घायल हो गए। इस पत्थरबाजी से गली में खड़ी कार के शीशे, घर की खिड़कियां, बिजली मीटर आदि टूट गए। पत्थरबाजी व शोर की आवाज सुनकर लोग वहां आ गए। जिन्हें देखकर वे फरार हो गए। वहीं मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि पत्थरबाजी करने वाले समुदाय विशेष के थे। विवाद न बढ़े इसलिए सुबह एसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से बातचीत की। जिसके बाद कॉलोनी में शांति बनाने के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए। उधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कॉलोनी के ही अब्दूल व तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य युवकों की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन

वर्जन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। लोगों की शिकायत पर कॉलोनी के अब्दूल व तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके बाकी अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमले लोगों को काफी नुकसान हुआ है इसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल क्षेत्र में शांति का माहौल है और यहां पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।--दिनेश, एसएचओ, फर्कपुर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किसी तरह का तनाव नहीं है। पुलिस पूूरी तरह से चौकस है। शहर में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी। दो युवकों को अरेस्ट किया गया है। मैंने खुद कॉलोनी के लोगों से बातचीत की गई थी। लोगों का कहना है कि बुलेट पटाखे रोकने पर विवाद हुआ था। विवाद न बढ़े गली में पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है।-कुलदीप सिंह यादव, एसपी।
फोटो- 34 व 36 से 41 तक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed