{"_id":"5c87fc9abdec221444246f9d","slug":"15524159891559-979-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम की जानकारी हासिल कर महिला अध्यापिका के खाते से निकाले 59 हजार 979 रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम की जानकारी हासिल कर महिला अध्यापिका के खाते से निकाले 59 हजार 979 रुपए
विज्ञापन
महिला अध्यापिका के खाते से निकाले 59,979 रुपये
यमुनानगर। एक व्यक्ति ने महिला अध्यापक से मोबाइल पर एटीएम कार्ड की जानकारी हासिल कर उसके अकाउंट से 59,979 रुपये निकाल लिये। परेशान होकर महिला ने इसकी शिकायत बैंक और पुलिस को की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सरस्वती नगर निवासी अनीता ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में अध्यापिका है। उसका पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है। 15 जनवरी को उसे बैंक की तरफ से चिप वाला एटीएम प्राप्त हुआ मगर एक सप्ताह बाद तक भी उसे एटीएम का पिन नंबर नहीं मिला। जब उसने इस बारे बैंक अधिकारियों से बात की तो उन्होंने उसे डीसी पिन मेसेज करने को कहा। उसने कहा कि उसे मोबाइल से बेकिंग करना नहीं आता। उसने कस्टमर केयर पर फोन करके इसका तरीका पूछा। उसके बाद उसने डीसी पिन सही तरीके से डाला मगर शाम तक उसे कोई मेसेज नहीं मिला। उसने फिर कस्टमर केयर पर फोन किया तो उन्होंने उसे एटीएम नंबर बताने को कहा। उसने अपना एटीएम नंबर बता दिया। उन्होंने उसे जल्द ही एटीएम पिन नंबर देने का आश्वासन दिया। 31 जनवरी को उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया तो व्यक्ति ने उसे उसके एटीएम कार्ड का नंबर भी बताया। जिसे उसको विश्वास हो गया कि कोई बैंक से बोल रहा है। उसके बाद व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर तीन ओटीपी नंबर भेजे। जिससे उसके अकाउंट से तीन बार में 59 हजार 979 रुपये कट गए। उसने इस बारे में बैंक अधिकारियों से बात की मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।