{"_id":"5c840240bdec22140c42acc9","slug":"15521552939-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस रखे खाद के स्टॉक को सील किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना लाइसेंस रखे खाद के स्टॉक को सील किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना लाइसेंस रखे खाद के स्टॉक को किया सील
रादौर। लाइसेंस प्रक्रिया पूरी किए बगैर यूरिया खाद के 595 बैग को स्टोर किए जाने की सूचना मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारी हरकत में आए। क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डॉ. बलबीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने रादौर में अलग अलग जगहों पर बनाए गए एक खाद गोदाम को सील कर दिया। जबकि दूसरे के सारे कागजात जब्त कर लिए। विभाग की इस प्रक्रिया से क्षेत्र के अन्य खाद विक्रेताओं में भी हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्टॉक करने वाला व्यक्ति लाइसेंस प्रक्रिया पूरी हो जाने तक इस खाद को बाजार में नहीं बेच सकेगा। कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पिछले कुछ दिनों से कई व्यक्ति रादौर में अलग-अलग जगहों पर गोदामों में यूरिया खाद को स्टॉक कर रहे हैं। जिसके पास लाइसेंस नहीं है। सूचना के आधार पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जठलाना रोड व घेसपुर रोड पर बने दो खाद गोदामों की जांच की। जहां पर 595 यूरिया खाद बैग को स्टॉक किया गया था। जांच करने पर पता चला है कि लाडवा निवासी पवन कुमार ने सालासर ट्रेडर्स के नाम से विभाग के पास लाइसेंस के लिए आवेदन किया हुआ है। लेकिन उसकी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। लाइसेंस प्रक्रिया पूरी हो जाने से पहले ही उसने स्टॉक कर लिया। वह खाद को बाजार में न बेच सके इसके लिए विभाग ने गोदाम को सील कर दिया है। साथ ही उसे निर्देश दिए गए है कि रिटेल आईडी मिल जाने तक वह कोई भी आगामी कार्रवाई न करें।