फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रंजिशन युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर किया घायल, बाइक में की तोड़फोड़

रंजिशन युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर किया घायल, बाइक में की तोड़फोड़

Tue, 26 Feb 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर किया घायल, बाइक में की तोड़फोड़

विज्ञापन
रंजिशन युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर किया घायल,
बाइक में की तोड़फोड़ घायल युवक की शिकायत पर नौ आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जगाधरी। मुखर्जी पार्क कॉलोनी में रंजिशन कुछ युवकों ने कॉलोनी निवासी अमित पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने इस दौरान युवक की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर नौ युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुखर्जी पार्क कॉलोनी निवासी अमित ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले कालोनी के ही युवक रवि व छोटू के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह कॉलोनी में ही अपने घर से बाइक पर चलने लगा। तभी आरोपी रवि व छोटू ने रंजिश के चलते उसे अपने अन्य दोस्तों कालू, किरण देवी, संजय, मोंटू, बीरू, विशाल व एक अन्य के साथ मिलकर उसे रोक लिया और उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई जनक सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed