फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बहादुरपुर में जमीन को लेकर तनाव जारी, कार्यकारी मेजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए ग्रामीण

बहादुरपुर में जमीन को लेकर तनाव जारी, कार्यकारी मेजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए ग्रामीण

Tue, 26 Feb 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बहादुरपुर में जमीन को लेकर तनाव जारी, कार्यकारी मेजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए ग्रामीण
बहादुरपुर में जमीन को लेकर तनाव जारी, कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए ग्रामीण
विज्ञापन

जठलाना। गांव बहादुरपुर में 3 कनाल पंचायती भूमि को लेकर गांव की पंचायत व दलित पक्ष के लोगों के लिए बना विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट की ओर से दलित पक्ष के 18 लोगों को सम्मन जारी कर दिए गए। जिसके चलते दलित पक्ष के लोगों में एक बार फिर से प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष बन गया है। इन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई और जिले के उच्चाधिकारियों से मामले में न्याय की मांग की है।

दरअसल गांव बहादुरपुर में पंचायती भूमि को लेकर गांव के दलित पक्ष व पंचायत के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चलता आ रहा है। पंचायत जहां इस भूमि पर बारात घर बनाने की बात कह रही है, वहीं दलित पक्ष के लोग इस भूमि को आंबेडकर भवन के साथ लगती होने के कारण यह भूमि उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए देने की मांग कर रहे है। दलित पक्ष के राजपाल, मोहनलाल, कर्म सिंह, राम कुमार, रिंकू, जसमेर, अनिल, सुनिल, सूरजभान, विक्की, सुरेंद, मनोज, रोहित, बलिंद्र, भरत लाल, रामचंद्र, दीपक व राजेन्द्र कुमार के खिलाफ चालान किए गए है। जिसको लेकर वे सोमवार को मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश हुए। सूरजभान, राजपाल व कर्मसिंह ने बताया कि प्रशासन ने मिलीभगत कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। लेकिन वह इससे डरकर पीछे हटने वाले नहीं है। वह अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे है।
विज्ञापन

फोटो नंबर 56
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed