{"_id":"5c6d9ff0bdec224bc54aae3d","slug":"155068834317-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों से ट्रक व बाइक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग स्थानों से ट्रक व बाइक चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों से ट्रक और बाइक चोरी
यमुनानगर। चोरों ने अलग-अलग स्थानों से ट्रक व बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव गधौली निवासी अब्दूल कादिर ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक चलाने का काम करता है। 19 फरवरी को रात दो बजे उसने काम से लौटने के बाद ट्रक को गांव के बाहर तेजली खेल स्टेडियम के पास खड़ा कर दिया था। सुबह जब वह वापस आया तो वहां से उसका ट्रक गायब मिला। काफी तलाश करने के बाद भी ट्रक का कुछ भी पता नहीं चला। उसने बताया कि चोरी हुए ट्रक की कीमत करीब चार लाख रुपये है। उसने ट्रक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, गांव ममीदी निवासी करनैल सिंह ने बताया कि वह बाइक पर रामेश्वर अस्पताल जगाधरी में किसी काम से गया था। उसने बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। जब वह कुछ देर बाद वापस आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।