{"_id":"5c670aa3bdec22738c0f216a","slug":"155025690914-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न व पीटकर घर से बाहर निकालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न व पीटकर घर से बाहर निकालने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
यमुनानगर। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उनके ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में अभी आरोपी फरार हैं। महिला पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव मुकारमपुर निवासी मुर्शीदा ने बताया कि उसकी शादी 29 मार्च 2017 को दानिशा कॉलोनी रसूलपुर निवासी वली मोहम्मद के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सारा सामान दिया था। मगर फिर उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे ओर सामान की डिमांड करते थे। शादी के बाद से ही उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे। मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों रफीक मोह मद, महरूम निशा, शाइना, दिलदार, आशू, मुन्नी, दिलशानी, फरीदा ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।