फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   साजिश के तहत पहले पति की हत्या की, फिर बैंक लॉकर से लाखों के गहने व नकदी चोरी कर हड़पे

साजिश के तहत पहले पति की हत्या की, फिर बैंक लॉकर से लाखों के गहने व नकदी चोरी कर हड़पे

Mon, 11 Feb 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
साजिश के तहत पहले पति की हत्या की, फिर बैंक लॉकर से लाखों के गहने व नकदी चोरी कर हड़पे
ससुर ने पुत्रवधु पर लगाया बेटे को मारने का आरोप
विज्ञापन

कहा- साजिश के तहत पहले पति की हत्या की, फिर लाखों की संपत्ति हड़पी, सात पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रिटायर्ड एचसीएस अधिकारी ओपी लोहान ने अपनी पुत्रवुध और उसके परिवार के लोगों पर साजिश के तहत उसके बेटे की हत्या करने, इसके बाद उसके बैंक लॉकर से लाखों रुपये के गहने व नकदी हड़पने का आरोप लगाया है। लोहान ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। सिटी जगाधरी पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में लोहान की पुत्रवधु प्रियंका लोहान, उसके पिता महेंद्र, मां सदेश, भाई अर्जुन, रिश्तेदार डॉ. नरेंद्र मलिक, विवेक डबास, नेहा डबास पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में ओपी लोहान ने बताया कि उनके बेटा पंकज लोहान की शादी एक दिसंबर 2001 को नारनौल निवासी प्रियंका से हुई थी। उस शादी से दोनों के दो बेटे हैं। जून 2012 में उसकी पुत्रवधु अपने रिश्तेदारों के साथ उसके बेटे पंकज को देहरादून ले गई। वहां पर पहले से ही उसके बेटे ने रेस्ट हाउस में रूम बुक कराया हुआ था। ओपी लोहान का आरोप है कि वहां से वो पंकज को राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश ले गए। जबकि उसके बेटे को राफ्टिंग का अनुभव नहीं था। पंकज की राफ्टिंग के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई है। उनकी गैरमौजूदगी में प्रियंका ने पोस्टमार्टम करा दिया। जिसमें उसकी पुत्रवधु ने हादसे के ब्यान दिए और शव लेकर वहां से आ गए और उन्हें राफ्टिंग के दौरान डूबने की बात कहीं। आरोप है कि साजिश के तहत उन्होंने उनकी वहां पर हत्या की। ओपी लोहान ने बताया कि आरोप है कि पंकज की मौत के बाद प्रियंका पूरी तरह से बदल चुकी थी। वह उन्हें धमकाती थी। सेक्टर-15 जगाधरी में जिस मकान में वे रहते थे, एक दिन प्रियंका उस घर से चोरी छिपे सारा सामान चोरी कर ले गई। लोहान ने शिकायत में बताया कि उसने अपने पत्नी और पुत्रवुध के नाम से पीएनबी बैंक में एक लॉकर लिया हुआ था। प्रियंका ने उस लॉकर से अपनी मां को खड़ा कर सारे जेवरात, सामान निकाल लिया। इसको लेकर उन्होंने शिकायत डीजीपी को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंयका, उसके पिता महेंद्र, मां सदेश, भाई अर्जुन, रिश्तेदार डॉ. नरेंद्र मलिक, विवेक डबास, नेहा डबास के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने व चोरी करने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
मामले में जो तथ्य सामने आए हैं उनके आधार पर केस दर्ज किया गया है। व्यक्ति की मौत 2012 में हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव मिगलानी, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed