फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   छत पर मृत मिले प्रेमी युगल, पुलिस ने कहा कि हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हुई दोनों की मौत।

छत पर मृत मिले प्रेमी युगल, पुलिस ने कहा कि हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हुई दोनों की मौत।

Mon, 11 Feb 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
छत पर मृत मिले प्रेमी युगल, पुलिस ने कहा कि हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हुई दोनों की मौत।
हत्या या हादसा : प्रेमी जोडे़ का छत पर मिला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक कॉलोनी में एक युवक और किशोरी का शव मिला है। एक साथ दोनों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों के एक साथ शव मिलन इलाके में चर्चाएं जोर पकड़े हुए है। इलाके के कुछ लोगों का कहना है कि दोनों का का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते युवक किशोरी से मिलने के लिए रात में आया था, जिसकी भनक किशोरी के परिजनों को लग गई थी और दोनों को हाइटेंशन तार के आगे फेंक दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि रात के अंधेरे में दोनों को छत से तीन-चार फीट ऊपर से गुजर रही लाइन दिखाई नहीं दी होगी और अनजाने में तारों की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई होगी। हालांकि पुलिस भी इस मामले को हादसा मानकर चल रही है। फिलहाल फर्कपुर पुलिस के साथ सीआईए पुलिस व एफएसएल टीम ने भी मामले की जांच की। पुलिस ने जांच के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। मौत के वास्तविक कारण जानने के लिए डाक्टरों के पैनल से दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया।
मिली जानाकारी के मुताबिक फर्कपुर थाना क्षेत्र में आने वाली एक कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवक का कॉलोनी की ही साढ़े 15 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि वेलेंटाइन वीक के चलते युवक शनिवार रात को किशोरी से मिलने के लिए उनके घर की छत पर चला गया। जहां किशोरी पहले से मौजूद थी। रविवार सुबह जब किशोरी के परिजन उठे तो उन्होंने लड़की को अपने बिस्तर से गायब पाया। जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए जब किशोरी के पिता छत पर गए तो उन्होंने छत पर किशोरी व उसके प्रेमी के शव छत से तीन-चार फीट की ऊंचाई से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाइटेशन लाइन के नीचे पड़े हुए मिले। दोनों शवों को देखकर परिवार में चीखपुकार मच गई और शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फर्कपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार, सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया, सीआईए टू इंचार्ज श्रीभगवान, फोरेसिंग टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी पुलिस की टीमों ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में हुई नोंक झोक
बेटे का शव प्रेमिका के घर की छत पर मिलने की सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसपर युवक के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंक झोक भी हुई। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। युवक की मां ने बताया कि उसका बेटा शुक्रवार रात को अपने कमरे में सोया था। उसके कमरे का एक दरवाजा गली में खुलता है। जबकि गेट का उन्होंने ताला लगाया हुआ था। रात को कोई उसके बेटे को बुलाकर ले गया। सुबह जब वे उठे तो दरवाजा खुला था और उनका बेटा गायब था। उन्हें बाद में पता चला कि उसका शव उसकी प्रेमिका की छत पर पड़ा हुआ है। युवक की मां का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते पहले भी लड़की के परिजनों ने उसके बेटे से मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। तब मामला पुलिस के पास भी गया था। लेकिन बाद में कुछ मौजिज लोगों ने बीच में आकर समझौता करवा दिया था। युवक की मां का आरोप है कि लड़की के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी हुई थी। उन्होंने ही उनके बेटे को मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को दिया था फोन, करता था पीछा
उधर, मृतक किशोरी की मां का आरोप है कि उनकी बेटी रात को कमरे में सोई थी। कब वह छत पर गई उन्हें इस बारे में मालूम नहीं है। सुबह बिस्तर से गायब मिलने पर तब उसकी तलाश की गई तो उन्हें उसका शव छत पर मिला। किशोरी की मां ने बताया कि मृतक युवक ने पहले भी उनकी बेटी को फोन दिया था। लेकिन वह पकड़ा गया था। रात को वह उनकी छत पर कैसे आया, यह इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
पुलिस मान रही हादसा
प्राथमिक जांच में पुलिस अभी तक इसे हादसा मान रही है। पुलिस के अनुसार दोनों में प्रेम प्रसंग था। युवक रात को घर के पीछे एक निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियों से लड़की के घर की छत पर उससे मिलने आया था। छत से करीब तीन-चार फुट ऊंचाई पर 11 हजार वोल्ट के तार गुजर रहे हैं। जब रात को प्रेमी युगल यहां मिलने पहुंचा तो रात के अंधेरे में दोनों तारों की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। जिस समय शव बरामद किए गए, तब वे अकड़े हुए थे। ऐसा माना जा रहा है कि रात को लगभग 12 से एक बजे के बीच हादसा हुआ होगा।

सुबह उन्हें प्रेमी युगल के शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर आए तो लड़की के घर की छत पर तारों के नीचे लड़के व लड़के के शव पड़े हुए थे। लड़के के सिर में चोट लगी हुई थी। हाथ व पांव झुलसे हुए थे। लड़के का शव भी झुलसा हुआ थ। प्राथमिक जांच में 11 हजार वोल्ट के तारों से करंट लगने पर दोनों की मौत हुई है। फिर भी वास्तविक कारण जानने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया और पैनल से दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने पर वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
- सुनील कुमार, एसएचओ, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed