फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   काला राणा व उसके साथियों के ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस, फिर भी चार दिन बाद नहीं लगा पाई सुराग

काला राणा व उसके साथियों के ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस, फिर भी चार दिन बाद नहीं लगा पाई सुराग

Sun, 10 Feb 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
काला राणा व उसके साथियों के ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस, फिर भी चार दिन बाद नहीं लगा पाई सुराग

विज्ञापन
काला राणा व उसके साथियों के ठिकानों पर दे रही पुलिस दबिश , चार दिन बाद नहीं लगा पाई सुराग
पूर्व विधायक के भतीजे पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस के हाथ खाली, घायल हुए चालक की हालत खतरे से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रोड पर कमानी चौक के पास बुधवार रात पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भतीजे दिलराज सिंह पर हुए जानलेवा हमले में अभी तक पुलिस कोई भी सुराग नहीं लगा पाई। वारदात को चार दिन बीत चुके है। बावजूद इसके अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। मामले को सुलझाने में सीआईए की दोनों टीम, डिटेक्टिव स्टाफ व शहर पुलिस लगी हुई है। हालांकि पुलिस काला राणा व उसके साथियों का रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस काला राणा व उसके साथियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। फिर भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकामयाब है।
बॉक्स
ये था मामला :
पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भतीजा दिलराज सिंह चंडीगढ़ में आईलेट्स की कोचिंग ले रहा है। मंगलवार को वह वहां से अपने घर मार्डन कॉलोनी में आया था। बुधवार शाम को करीब साढ़े सात बजे वह खाने का सामान लेने के लिए वर्कशॉप रोड पर गया था। जब वह खाना लेकर अपनी इनोवा कार से घर की तरफ जा रहा था, तब कमानी चौक पर रेडलाइट पर वो खड़ा हो गए। वहां जाम भी लगा हुआ था। तभी विपरीत दिशा से एक बुलेट बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और इनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाल कर दिलराज पर फायरिंग कर दी। गोली से बचने के लिए वह पीछे झुक गए। जिससे गोली शीशे को तोड़ती हुई सड़क किनारे खड़े ऑटो चालक अमरपुरी कॉलोनी निवासी धर्मपाल के कंधे पर लगी थी। गोली चलने पर दिलराज हड़बड़ा गया और उसने तुरंत गाड़ी चला दी और डिवाइडर पर टकराते हुए आगे निकल गए। सिटी थाना पुलिस ने मामले में दिलराज की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया हुआ है। बतां दे कि पूर्व विधायक के भाई राजेंद्र पर जून 2017 में भी जानलेवा हमला हुआ था। उसे पैर में गोली लगी थी। आरोप है कि यह हमला भी उसी रंजिश के चलते करवाया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने शिकायत में काला राणा पर शक जताया है। जिसे पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले को ट्रेस आउट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह, एसएचओ, शहर थाना यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed