{"_id":"5c5c8224bdec2273ab606fdb","slug":"15495666105-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठसका हैड से मिला लापता मजदूर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठसका हैड से मिला लापता मजदूर का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
ठसका हेड से मिला लापता मजदूर का शव
यमुनानगर। टोडरपुर प्लाइवुड फैक्टरी से 27 जनवरी को लापता हुए मजदूर का शव गुरुवार सुबह पश्चिमी यमुना नहर के ठसका हेड से बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नहर में डूबने से हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिहार के गोपालगंज निवासी 27 वर्षीय संतोष कुमार टोडरपुर में प्लाइवुड फैक्टरी में कार्य करता था और वह करीब सात दिन पहले ही अपने गांव से फैक्टरी में काम करने आया था। 27 जनवरी को संतोष कुमार सुबह कही चला गया, लेकिन जब देर शाम तक वापस नहीं आया तो उसके भाई मनीराम ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मामले में 29 जनवरी को सदर थाने में गुमशुदगी के केस दर्ज हुआ। अब पश्चिमी यमुना नहर के ठसका हेड के पास से उसका शव बरामद हुआ।