फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म

Thu, 07 Feb 2019 06:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण कर किया पांच दिन तक दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। स्कूल से प्रमाणपत्र लेने गई अपह्त 17 वर्षीय किशोरी बरामद कर ली गई है। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा कर लिया था। अगवा करने के बाद युवक किशोरी को लाड़वा ले गया था, जहां पर उसने कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह आरोपी के चुंगल से छूटकर लाड़वा बस स्टैंड तक पहुंची, बस स्टैंड पर अकेला घूमते देख उसके किसी परिचित ने किशोरी के परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजनों किशोरी को घर लेकर आए। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था, वहीं, उसकी बरामदगी के बाद उसमें पोक्सो एक्ट जोड़ा गया। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रादौर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी साढ़े 17 वर्षीय बेटी ने हाल ही में क्षेत्र के एक स्कूल से 12वीं पास की है। 30 जनवरी को उसकी बेटी अपने स्कूल से प्रमाणपत्र व वजीफा लेने के लिए गई थी। प्रमाणपत्र लेने के लिए सुबह करीब 11 बजे उसके बेटा उसे बाइक से स्कूल छोड़ने के लिए गया था। उसके बाद वह घर आ गया था। वहीं, करीब दो घंटे बाद उसका बेटा जब उसे लेने के लिए स्कूल गया तो उसकी बेटी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने रिश्तेदारी में भी खोजबीन की, लेकिन वहां भी उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने 31 जनवरी को बेटी की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। चार फरवरी को उनके एक परिचित ने उनकी बेटी को लाड़वा बस स्टैंड पर अकेले घूमते देखा तो उन्हें सूचना दी, जिसके बाद वो किशोरी को अपने घर ले आए। वहीं, किशोरी ने अपनी मां को बताया कि रादौर की जाट कॉलोनी निवासी मनमोहन उर्फ गौरव उसे स्कूल के बाहर से शादी का झांसा देकर अगवा करके लाड़वा ले गया था। वहां गौरव ने उसके साथ पांच दिन तक दुष्कर्म किया। बेटी की बात सुनकर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी के 164 के ब्यान करवाए और किशोरी का मेडिकल करवाया। जिसमें किशोरी से दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज मामले में पोक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ ली है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामले में किशोरी के लापता होने का केस पहले से 31 जनवरी को थाने में दर्ज था। अब किशोरी मिल गई है। किशोरी ने रादौर के युवक पर ही शादी का झांसा देकर अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अब पहले से दर्ज केस में पोक्सो एक्ट की भी धारा लगाई गई है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएसआई सुदेश रानी, जांच अधिकारी, थाना रादौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed