फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दंपतर- को बंधक बनाकर डकैती करने वाला अंतिम आरोपी गिरफ्तार

दंपतर- को बंधक बनाकर डकैती करने वाला अंतिम आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Feb 2019 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
दंपतर- को बंधक बनाकर डकैती करने वाला अंतिम आरोपी गिरफ्तार
दंपती को बंधक बना लूटपाट मामला में छठा बदमाश भी गिरफ्तार
विज्ञापन


यमुनानगर। करीब एक साल पहले कालिंदी कॉलोनी में हथियार के बल पर दंपती को बंधक बनाकर हुई लूटपाट मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
सीआईए टू की टीम ने लूटपाट कनरे वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले के पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए अंतिम आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लिया गया। पुलिस का दावा है कि रिमांड में आरोपी से अन्य वारदातों के खुलासे व हथियार बरामद किए जाएंगे।
सीआईए-2 के इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि टीम को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे चौक पर लूट के मामले में नामजद आरोपी भागने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना पर एएसआई सुखदेव की टीम ने वहां जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रसूलपुर निवासी शमशाद अहमद के रूप में हुई है। आरोपी शमशाद पर पहले भी चोरी के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। इंचार्ज श्रीभगवान ने बताया कि इस मामले में बराड़ा निवासी गगनदीप, अजय, अधोया निवासी पारस, कोर्ट सरकारी निवासी सरबजीत उर्फ काका व नगला माजरा निवासी मोहम्मद को पहले ही टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शमशाद पिछले एक साल से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि आरोपी शमशाद की बराड़ा में रिश्तेदारी है और उसकी वहां आरोपी अजय के साथ दोस्ती हो गई। पहले सभी चोरियां करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने बड़ा काम करने की सोची। उसके बाद अजय व मौहम्मद ने दिन में रेकी की थी। दंपती बुजुर्ग होने व अकेले होने का पता चलने पर रात में सभी साथियों ने दंपती को घर में बंधक बनाकर लूट की थी।
विज्ञापन


ये था मामला :
छह जनवरी 2018 को रात के समय कालिंदी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड प्रिंसिपल मुरारी लाल व उसकी पत्नी कृष्णा देवी घर में अकेले थे। पांच नाकाबपोश बदमाश रात को घर में घुसे और दंपती को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखे 30 हजार रुपये की नगदी, सोना व चांदी लाखों के गहने लूट कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के दो आरोपी काबू, आठ टायर व रिम बरामद :
सीआईए-2 की टीम ने शाहपुर निवासी रूकमदीन व दूमझेड़ा निवासी दिलशाद को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से रिमांड के दौरान ट्रकों के आठ टायर व आठ रिम बरामद किए गए और पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने शाहबाद, लाडवा, पीपली, करनाल, रम्बा व मगलौर में भी कईं वारदातें की हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed