फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   महिला से रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर खींची फोटो, ब्लैकमेल कर फिर कई बार बनाए संबंध

महिला से रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर खींची फोटो, ब्लैकमेल कर फिर कई बार बनाए संबंध

Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
महिला से रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर खींची फोटो, ब्लैकमेल कर फिर कई बार बनाए संबंध
आगरा यूनिवर्सिटी का कर्मी है आरोपी व्यक्ति....
विज्ञापन




महिला से रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर खींची फोटो, ब्लैकमेल कर कई बार बनाए संबंध
पति को फोटो दिखाने की बात कहीं तो महिला ने पुलिस को दी शिकायत
आगरा यूनिवर्सिटी का कर्मी है आरोपी व्यक्ति
जगाधरी की एक कॉलोनी महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी की एक महिला ने आगरा यूनिवर्सिटी में तैनात कर्मी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी महिला को दूर का रिश्तेदार है। महिला का आरोप है कि रिश्तेदार ने जून 2017 में उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो बना ली। उन फोटो के आधार पर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। अब महिला ने संबंध बनाने से मना किया तो आरोपी ने उसके पति को फोटो दिखाने की धमकी दी। जिसके बाद महिला ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय महिला ने बताया कि मारवां कला निवासी सुमित उसकी दूर की रिश्तेदारी में लगता है। आरोपी सुमित आगरा यूनिवर्सिटी में नौकरी करता है। जिसका दो साल से उनके घर आना जाना था। नौ जून 2017 को वह घर पर अकेली थी और उसका पति अपने काम पर गया हुआ था। दोपहर 12 बजे के करीब आरोपी सुमित उनके घर आया। उसके घर पर अकेली देखकर आरोपी उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी मोबाइल से अश्लील फोटो उतार ली। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसे धमकी कि यदि तूने किसी को इस बारे में बताया कि तुम्हें व तुम्हारे बच्चों को जान से मार दूंगा। आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि तुम्हारी अश्लील फोटो मेरे पास है। इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो वायरल करने व उसके पति को दिखाने की बात कहकर उससे दुष्कर्म करता रहा। तब से आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किए। उसने शर्म व लोकलाज के डर से यह बात अपने पति को नहीं बताई। जिस कारण आरोपी की हिम्मत बढ़ती चली गई। जब उसके पति अपने काम पर चले जाते तो आरोपी उनके घर आता और उसके साथ दुष्कर्म करता। कुछ दिन पहले भी आरोपी सुमित ने उसे मिलने की बात कहीं। लेकिन उसने मना कर दिया। जिस पर आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो उसके पति को दिखाने की धमकी दी। जिसके बाद उसने डर के कारण आपबीती अपने पति को बताई। जिसके बाद उन्होंने शिकायत महिला थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

वर्जन
मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी सुमित के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी उसका दूर का रिश्तेदार है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएसआई कमला, जांच अधिकारी, महिला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed