{"_id":"5c44b1a0bdec2273ac45d7e8","slug":"15480059152-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में दुल्हन की मां का सवा लाख रुपये से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी में चुराते हुए युवक कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में दुल्हन की मां का सवा लाख रुपये से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी में चुराते हुए युवक कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादी समारोह में दुल्हन की मां का सवा लाख रुपये से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी में चुुराते हुए युवक कैद
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के के एक रिजोर्ट में आयोजित शादी समारोह में एक युवक दुल्हन की मां का रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गया। बैग में करीब सवा लाख रुपये थे। रिजोर्ट में लगे सीसीटीवी में एक जैकेट पहने युवक कैद हुआ है। वारदात के बाद आरोपी ने जैकेट उतार दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी निवासी जसबीर कौर ने बताया कि रविवार को जगाधरी के एंबीयश रिजोर्ट में बेटी की शादी थी। दूल्हा दुल्हन के साथ शाम के समय खाना खा रहे थे तो उन्होंने पैसों से भरा बैग कुर्सी के नीचे की तरफ रख दिया। थोड़ी देर बाद देखा तो बैग गायब था। सीसीटीवी कैमरा की जांच की गई तो कुछ खराब मिले। एक कैमरे में एक युवक कैद हो गया। जिसने आते वक्त जैकेट पहन रखी थी। यही युवक बैग चुरा ले गया और जाते समय जैकेट उतार दी ताकि पहचान में न आए। सूचना मिलने पर मौके पर बुड़िया गेट चौकी प्रभारी राजपाल अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।