फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पत्नी ने दिया था पॉली हाउस बनाने का सुझाव, बैंक से

पत्नी ने दिया था पॉली हाउस बनाने का सुझाव, बैंक से

Sat, 19 Jan 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने दिया था पॉली हाउस बनाने का सुझाव, बैंक से

विज्ञापन
पत्नी ने दिया था पॉली हाउस लगाने का सुझाव, बैंक से 80 लाख का लोन लिया, दो फर्म पर लगाया 55 लाख ठगने का आरोप
दो फर्म के प्रोपराइटर पति-पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज
पॉली हाउस न लगाने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपियों द्वारा दिए चेक हो गए बाउंस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पॉली हाउस लगाने के नाम पर एक किसान से 55 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने पुलिस में दो फर्मों के प्रोपराइटर पति-पत्नी और दो अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआइआर दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी शिकायत में न्यू जैन नगर कालोनी निवासी त्रिलोचन सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2016 में उसकी पत्नी पंचकूला के गांव जसपुर में पॉली हाउस बनवाना चाहती थी। इस दौरान उसे पता चला कि मैसर्ज हिमालया एग्रो फार्म व ताज एग्रो फार्म पंचकूला की प्रोपराइटर सेक्टर 25 निवासी विनोद कोहली व उसकी पत्नी आरती कोहली पॉली हाउस बनाने का काम करते है। पॉली हाउस बनवाने के लिए वह विनोद व आरती कोहली से मिला। जिन्होंने उसकी मुलाकात साल्हापुर निवासी सुरेंद्र कुमार व बलजिंद्र कुमार से करवाई। उन्होंने बताया कि वह सबसे अच्छे डिजाइन और अच्छी गुणवत्ता वाले मैटिरियल से काम करते है। आरोपियों ने उसे पॉली हाउस लगाने पर 80 लाख रुपये का खर्च आने की बात कहीं। त्रिलोचन ने बताया कि उसे व उसकी पत्नी को इस बारे में कोई टेक्निकल जानकारी नहीं थी। इस संबंध में उसने चंडीगढ़ पीएनबी सेक्टर 19 की ब्रांच से 80 लाख रुपये का लोन पास करवाया। 26 जुलाई 2016 को उसने आरोपियों द्वारा दिए बैंक खाते में 15.75 लाख व 33 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 30 अगस्त को दो बार आठ-आठ लाख, 1.40 लाख रुपये उनके खाते में जमा करवा दिए। लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने काम शुरू नहीं किया। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने पॉली हाउस लगाने वाले स्थान पर थोड़ा से सामान डाल दिया। मगर इसके बाद आरोपियों ने उसका पॉली हाउस नहीं लगवाया। उसने जब इस बारे आरोपियों से बात की तो उन्होंने पॉली हाउस लगाने से मना कर दिया। जब उसने पैसे मांगे तो उन्होंने उन पैसों के कुछ चेक दिए। जब उसने बैंक में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। केवल दस लाख रुपये का ही एक चेक उसके खाते में कैैश हुआ। उसने फिर आरोपियों से इस बारे में बात की। मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस तरह आरोपियों ने उससे 55 लाख रुपये की ठगी की है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

वर्जन
थाना शहर जगाधरी एसएचओ राजीव मिगलानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed