{"_id":"5c421fa6bdec224e0121cafc","slug":"1547837474813-20-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से छेड़छाड़ की बात कहकर कस्टोडियन को पीट लूटे थे 13.20 लाख, पांच लूटेरों को दस दस साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से छेड़छाड़ की बात कहकर कस्टोडियन को पीट लूटे थे 13.20 लाख, पांच लूटेरों को दस दस साल कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहन से छेड़छाड़ की बात कहकर कस्टोडियन को पीटकर लूटे थे 13.20 लाख, पांच लूटेरों को दस दस साल कैद
60-60 हजार रुपये जुुर्माना थी लगाया, अदा न करने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा
16 दिसंबर 2017 को गोविंदपुरी रोड पर हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दिन दहाड़े शहर के सबसे व्यस्त मार्ग गोविंदपुरी रोड पर कंपनी के कस्टोडियन से मारपीट कर 13.20 लाख रुपये लूटने वाले पांच लूटरों को एडिशनल सेशन जज डॉ. अब्दुल माजिद की कोर्ट दस दस साल की सजा सुनाई है। लूटने के लिए जब लूटने कस्टोडियन से मारपीट कर रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें छुड़वाने का प्रयास किया। लेकिन लूटरों ने उन्हें कहा था कि इसने हमारी बहन को छेड़ा है। जिसके बाद लोग वहां से चले गए थे। इसके बाद लुटेरे उससे पैसों से भरा बैग लूट ले गए थे। करीब 11 माह तक कोर्ट में चली सुनवाई के दौरान दर्जन भर गवाह पेश हुए। शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले में गांव रामपुरा निवासी जसविंद्र उर्फ बिट्टू, बरसान निवासी शुभम, गोविंदपुरा निवासी लवदीप, रामपुर निवासी विकास और कांजनू निवासी शुभम को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। दोषियों पर कोर्ट ने 60-60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
बॉक्स
कई फर्मों से पेमेंट इकट्ठा कर बैंक जमा करवाने जा रहा था कस्टोडियन :
मोहाली की चैकमेट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कस्टोडियन शादीपुर की रायपुर कॉलोनी निवासी संजय वर्मा 16 दिसंबर 2017 को विभिन्न फर्मां से कैश इकट्ठा करने निकला था। दिनभर में संजय ने उप्पल माल से दो लाख, बिग बजार से दो लाख बीस हजार, चौला मंडप से पांच लाख व बजाज फाइनेंस से चार लाख लिए थे। इस नकदी को वह दोपहर के समय शहर की एक्सिस व आईसीआई व यैस बैंक में जमा बैंक में जमा कराने जा रहा था। जैसे ही वह गोबिंदपुरी रोड पर दावत-ए-प्लाजा के पास पहुंचा, तभी उसे पीछे से आए बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने धक्का देकर बाइक से नीचे गिरा दिया। जब संजय नीचे गिरा तो एक नकाबपोश ने उसकी टांगों व शरीर के कई हिस्सों में लोहे की रॉड से कई वार किए। कस्टोडियन को पिटता देख कुछ लोगों ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन लूटरों ने कहा कि इसने उनकी बहन से छेड़छाड़ की है। जिसके बाद उनके बीच नहीं आए। इसी दौरान एक युवक ने सड़क पर खड़े होकर उनकी वीडियो बनाकर वायरल की थी। इसी दौरान टोपी ओढ़े दूसरा युवक उससे नकदी से भरा बैग छीन ले गया। फिर दोनों बाइक स्टार्ट कर हेलमेट पहने व लोई ओढ़े तीसरे साथी के पीछे बैठ फरार हो गए। दो युवकों ने कस्टोडियन की रेकी की थी। तब पुलिस ने अज्ञात युवकों पर लूट का केस दर्ज किया था।
बॉक्स
डेढ़ माह बाद सीआईए टू ने किए थे गिरफ्तार :
केस दर्ज होने के बाद इसे सुलझाने की जिम्मेवारी सीआईए टू को दी गई थी। पुलिस ने चार फरवरी 2018 को इस मामले में पांसरा फाटक के पास से रामपुर माजरा निवासी जसविंद्र कुमार उर्फ बिंद्र को देसी कट्टे के साथ काबू किया था। आरोपी जसविंद्र एलएंडटी कंपनी करनाल में कस्टोडियन था और यमुनानगर क्षेत्र में काम करता था। पूछताछ के दौरान आरोपी जसविंद ने बताया था कि कि उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर 16 दिसंबर को गोविंदपुरी रोड प्रोफेसर कॉलोनी मोड़ पर अपने साथी कस्टोडियन संजय वर्मा से मारपीट कर लूट की थी। तब उसने पूछताछ में बताया था कि लूट की वारदात को अंजाम देेने वाले उसके तीन साथी इस समय दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट के नजदीक लूट की वारदात की साजिश रच रहे है। पुलिस टीम ने थर्मल पावर प्लांट के पीछे वाली सड़क पर लूट की साजिश रचते हुए जसविंद्र के चचेरे भाई रामपुर माजरा निवासी विकास, ममेरे भाई बरसान निवासी शुभम उर्फ मणी व गोविंदपुरा निवासी लवदीप उर्फ लद्दी को काबू किया था। उन्होंने पूछताछ में कस्टोडियन से लूट के मामले में कांजनू निवासी शुभम कांबोज का नाम लिया था। उसे भी काबू किया किया गया था।
विज्ञापन
फोटो : 09